नरायनपुर (मिर्जापुर) जिला संवाददाता अमरजीत सिंह
अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत श्मशान घाट रैपुरिया पर अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के जिऊत पटेल उम्र 60 वर्ष का दाह संस्कार करने के लिए गए हुए थे। सोमवार को अपराह्न करीब 11:30 बजे राजबली पटेल पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी मदनपुरा शव दाह के दौरान ही वहीं पर बगल में बने सीढ़ी पर स्नान करने गया। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां पर मौजूद लोग उसको बचा पाते इससे पहले ही वह पानी में डूब गया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं मदनपुरा गांव के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई।पूरा गांव रैपुरिया घाट पर उमड़ पड़ा।मृतक के चार बच्चे हैं। सबसे छोटा एक लड़का और तीन लड़कियां हैं।सभी अविवाहित हैं।मृतक मजदूरी करता था।चौकी इंचार्ज नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से निकल चुकी है।टीम आते ही तत्काल तलाश शुरु कर दी जाएगी।
