Wednesday, July 15, 2026

भारत विकास परिषद संस्थापक डॉ0 सूरज प्रकाश की मनाई गई 106 वीं जयंती

नरायनपुर, मिर्जापुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर ने 27 जून, शनिवार को शाम सात बजे डीह बाबा मंदिर पर एक गोष्ठी आयोजित कर भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ0 सूरज प्रकाश की 106 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

जन्मोत्सव का शुभारंभ डॉ0 सूरज प्रकाश के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने डॉक्टर साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर की अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को डॉ0 सूरज प्रकाश के जन्मदिन की बधाई दी और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना करने के पीछे डॉक्टर साहब का उद्देश्य नागरिकों को संगठित करना और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाना था। डॉ0 साहब का जन्म 27 जून 1920 को पंजाब प्रांत के गुरदासपुर जिले के छमल नामक गांव में हुआ था।

उन्होंने 1962 में भारत – चीन युद्ध के समय देश की रक्षा हेतु नागरिकों को एक जुट करने और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने हेतु नागरिक परिषद का गठन किया। डॉक्टर साहब स्वामी विवेकानंद आदर्शों और विचारों से काफी प्रेरित थे, उन्हें अपना आदर्श मानते थे। 12 जनवरी 1963 को स्वामी विवेकानंद शताब्दी वर्ष के मौके पर इस संगठन का नाम भारत विकास परिषद कर दिया।

डॉ0 सूरज प्रकाश ने भारत विकास परिषद के पांच मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण बताया। इन मंत्रों के माध्यम से वे एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के साथ – साथ लोगों को भौतिक सुखों के पीछे भगाने की बजाय मानवीय, सामाजिक, आध्यात्मिक विकास के मार्ग पर प्रेरित करना तथा स्वेच्छा से समाज के कमजोर वर्ग सहयोग करना उनका मुख्य लक्ष्य था।

आइए हम सब भी आज डॉ0 सूरज प्रकाश के जयंती के अवसर पर यह संकल्प ले कि उनके बताए हुए पांच मूल मंत्रों का अनुशरण कर मां भारती की मजबूत भुजा बनने का सफल प्रयास करेंगे। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों का मुंह मीठा कराकर गोष्ठी की समाप्ति कर दी गई।

कार्यक्रम संचालन डॉ0 सी बी तिवारी ने किया।

डॉ सूरज प्रकाश के जयंती पर नरायनपुर शाखा के सचिव शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार केशरी, ङा0 ओ पो सिंह, ङा अजीत सिंह, ङा0 शिव बली सिंह, ङा0 प्रमोद उपाध्याय, राकेश सिंह, संतोष चौरसिया, रामेश्वर यादव, मुन्नू गुप्ता, सुधीर सिंह, संजय जायसवाल, राम विलास गुप्ता, ङा0 राजकुमारी पटेल , ममता केवट, तुलसीदास गुप्ता, अजय जायसवाल, दीपक प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles