नरायनपुर, मिर्जापुर। भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर की मठना बैठक में किसानों के विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर हल कराने की बात पर विस्तार चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने किसानों और गांवों की समस्याओं पर विस्तार से अपने विचार रखे और उनके निदान के लिए संबंधित विभाग एवं सरकार से मांग की।
भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने प्रयागराज और सोनभद्र को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया और कहा यह एक्सप्रेस वे विकास कारी नहीं किसानों के लिए विनाशकारी है। हम कत्तई नहीं चाहेंगे कि इस एक्सप्रेस वे का निर्माण हो । पहले से ही प्रयागराज, सोनभद्र वाया मीरजापुर को जोड़ने वाला मार्ग निर्मित है जो मात्र 150 किमी लंबी है और उपयोगी एवं परिपूर्ण है।जबकि प्रस्तावित एक्सप्रेस वे 330 किमी लंबा है। जो कि लघु और सीमांत किसानों के लिए विनाशकारी साबित होगा क्योंकि उनके खेत एक्सप्रेस वे में जाने से वे पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। अतः हम किसानों का प्रधानमंत्री जी से अनुरोध है कि जनता के धन का प्रस्तावित एक्सप्रेस वे पर ₹22000 करोड़ का फिजूल में अपव्यय न करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम बहुत ही जल्द प्रभावित क्षेत्र के किसानों के हस्ताक्षरित आठ बिंदुओं वाला पत्रक प्रधानमंत्री महोदय को भेज अनुरोध करेंगे कि प्रस्तावित एक्सप्रेस वे निरस्त करने का कष्ट करें।
प्रदेश प्रमुख महा सचिव बजरंगी कुशवाहा ने बैठक उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जोर देकर कहा कि आप सभी लोग किसानों और मजदूरों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुने और कलमबद्ध कर जिलाध्यक्ष महोदय को सौंपने का काम करें, ताकि लोगों में सकारात्मक संदेश पहुंचे। संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े और पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। यह संगठन गैर राजनीतिक है। हमारे यहां सभी दलों के लोगों का सहृदय स्वागत है।

और आम लोगों से भी अपील की कि वे भी अपनी – अपनी समस्याओं को स्वयं कलमबद्ध कर जिलाध्यक्ष या यूनियन के किसी भी पदाधिकारी को सौंपने का कष्ट उठाएं ताकि उनकी समस्याओं का संबंधित विभाग से हल कराया जा सके। साथ ही संगठन को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों को जगाने एवं उनकी लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार रहने को कहा। आप संघर्ष करेंगे, सफलता अवश्य मिलेगा।
आगे बजरंगी कुशवाहा ने किसानों की जिला स्तरीय मासिक बैठक के तर्ज पर विकास खंड स्तर पर भी एक बैठक का आयोजन प्रतिमाह किया जाय पर विचार करने हेतु प्रस्ताव जिलाधिकारी महोदय को दिए जाने को कहा।
रात में लिली गए और ढड़रोच द्वारा फसलों को चर जाने एवं नष्ट करने पर रोक लगाने;
जानवरों के मर जाने पर दफनाने के लिए सरकार द्वारा की गई हड़ावर की व्यस्था को बहाल कराने; अनाज का मूल्य बढ़ाने, चोरमरवा से चकिया और जमालपुर जाने वाला रास्ता एक मीटर ऊंचा हो जाने से जल निकासी की समस्या आदि को हल करने पर विस्तार से चर्चा किया गया।
मठना बैठक में ही जमालपुर विकास खण्ड का गठन कर राम नारायण पटेल को अध्यक्ष, रामकेश सिंह उर्फ भिखारी नेता को महामंत्री और जितेंद्र कुमार गौड़ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्राम इकाई मठना का गठन कर राजकुमार पटेल अध्यक्ष, रामबृक्ष मास्टर उपाध्यक्ष, प्रभु नारायण पटेल महामंत्री मनोनीत किए गए तथा अन्य कई ने सदस्यता भी ग्रहण किए।
बैठक का सफल संचालन जिला सचिव डॉ0 रामप्यारे सिंह ने किया और अध्यक्षता रामजी पूर्व प्रधान मठना ने किया।

बैठक में राजाराम सिंह जिला उपाध्यक्ष, जमुना सिंह तहसील सचिव, करुणा शंकर शुक्ल मंडल महा सचिव, अमरजीत सिंह जिला सचिव, अखिलेश त्रिपाठी प्रदेश सचिव, लालता बियार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मोती लाल पटेल, मुहम्मद जकी, राम जयेश सिंह, बनवारी सिंह, बाबूलाल पटेल, धर्मेंद्र कुमार पटेल, रामजी सिंह, श्रवण कुमार, जय प्रकाश, सीता पत्ती देवी, ओम प्रकाश सिंह, मोती लाल पटेल, श्याम जी, राधेश्याम गौड आदि लोग उपस्थित रहे।
