Thursday, September 3, 2026

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर नरायनपुर मीरजापुर में विश्व जैव ईंधन दिवस और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया

नरायनपुर, मीरजापुर। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर, नरायनपुर, मीरजापुर में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का किया रोपण। बच्चे पौधे रोपण कर हो रहे थे प्रफुल्लित।

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर, नरायनपुर, मीरजापुर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद सिंह ने एक गोष्ठी आयोजित कर विश्व जैव ईंधन दिवस एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया। इस गोष्ठी में विद्यार्थियों को जैव ईंधन क्या है, इसके उपयोग, लाभ और हानि तथा कृमि से होने वाले बीमारी और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विद्यालय के इको क्लब द्वारा हरित विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय एवं पौध रोपण अभियान गतिविधि चलाकर मेरा पौधा मेरी जिम्मेदारी के तहत विद्यार्थियों ने कई प्रकार के औषधि एवं फलवाले अनेक पौध का रोपण किया। बच्चे पौधे लगाकर काफी प्रफुल्लित हो रहे थे। उनके खुशियों का ठिकाना न था। प्रत्येक छात्र अपने द्वारा लगाए गए पौधों के सुरक्षा की जिम्मेदारी को तत्पर दिखे।

विद्यार्थियों ने

पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ। स्वच्छ भारत, हरित भारत।।

आओ मिलकर यह करें संकल्प।
देश में हो हरियाली, हम बने सफल।।

का नारा लगा रहे थे।

मध्याह्न भोजन के पश्चात प्रत्येक विद्यार्थी को डी-वार्मिंग टैबलेट एलबेंडाजोल
प्रधानाध्यापक के समक्ष खिलाया गया।

इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक, स्टाफ एवं एस एम सी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित होकर बच्चों के कार्यों की सराहना एवं उत्साहवर्धन कर रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles