Thursday, September 3, 2026

एम्स पब्लिक स्कूल जोगवाँ में ध्वजारोहण पश्चात बच्चों संग निकला तिरंगा यात्रा

नरायनपुर, मीरजापुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम्स पब्लिक स्कूल जोगवाँ के प्रबंधक एवं समाज सेवी अमरजीत सिंह की दिशा निर्देशन में झंडारोहण पश्चात निकाला गया तिरंगा यात्रा।

 

विद्यालय के ओ अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि मुंशी सिंह ने सुबह 9:00 बजे झंडारोहण किया और सभी ने एकसाथ राष्ट्रगान गया। झंडारोहण पश्चात छात्राओं ने झंडा गीत, सरस्वती वंदना, और स्वागत गीत गा कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक एवं समाज सेवी अमरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों तथा विद्यालय के अध्यापकों व स्टाफ को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किए।

स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भारत माता, सरस्वती माता, देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सुभाष चंदा बोस, चंद्र शेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, पंडित नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर, वीरांगना झांसी की रानी, चांद बीबी, झलकारी देवी, और महान विभूतियों माता सावित्री बाई फुले, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी, डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन आदि की भूमिका को बखूबी अदा करते हुए उनके विचारों को भी लोगों के समक्ष बोला और बड़े ही सुंदर ढंग से भूमिका की प्रस्तुति दी।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, सरस्वती माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे आदि नारा लगाते रहे। तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर जोगवाँ मठना मोड़, कटका होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हो गया।

विद्यालय वापसी पश्चात विभिन्न भूमिका अदा कर रहे तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को राजदीप सिंह और राम जनम सिंह द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदानकर सम्मानित भी किया गया तथा उनकी भूरी – भूरी प्रशंसा कर हौसला अफजाई किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए आशीर्वाद दिए। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस मनाने की खुशियां और कौतूहल देखते ही बन रहा था।

आयोजन की सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य नेहा सिंह, अध्यापक ऊषा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनीता चौहान, राजेश केशरी, राहुल सिंह, शर्मीला विश्वकर्मा, मुहम्मद जकी, छविनाथ गुरु जी विद्यालय के अन्य स्टाफ प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न गुप्ता, सुरेश पटेल, सोनी गुप्ता ने जिम्मेदारी निभाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles