Thursday, February 26, 2026

भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर का मासिक पंचायत सम्पन्न

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मीरजापुर की मासिक पंचायत जोगवां, नरायनपुर, स्थित एम्स पब्लिक स्कूल में 30 सितंबर 2025 को किया गया है। पंचायत का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक एवं समाज सेवी तथा यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमरजीत सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें जनपद में निवास करने वाले भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारी, सदस्य,स्थानीय एवं क्षेत्र किसान बंधुओं ने भाग लिया।

पंचायत में संगठन के विस्तार व उसकी मजबूती पर गंभीरता से चर्चा किया गया। साथ ही नरायनपुर विकासखंड व जमालपुर विकासखंड में किसानों को खेती करने में आ रही बाधाओं और समस्याओं का निराकरण तथा किसानों के साथ लगातार हो रहे अत्याचार और दुखद घटनाओं को कैसे रोका जा सके पर विस्तार से चर्चा किया गया। पंचायत में जोगवां के किसान रामजन्म सिंह ने क्षेत्र के किसानों की समस्या उठते हुए कहा कि बड़ेवला गांव से तेतरिया गांव तक नहर जाती है, जिसकी खुदाई अच्छी तरह से न होने के कारण नहर में जमा मिट्टी पूरी तरह से साफ नहीं होता है, जिसके कारण नहर से जुड़े लगभग चौदह गांवों के हजार बीघा के आसपास खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। संगठन से मेरा निवेदन है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराने का काम किया जाय। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश बजरंगी कुशवाहा ने कहा कि आप सभी किसान भाई अपनी समस्याओं को लिखित रूप से संकलित कर संगठन को प्रस्तुत करें। आपकी समस्याओं का निराकरण अवश्य कराया जाएगा।

पंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लालता बियार तथा संचालन जिलाध्यक्ष मीरजापुर धर्मदेव उपाध्याय ने किया। मासिक पंचायत में जिला महासचिव मीरजापुर हरिदास सिंह पटेल, युवा जिलाध्यक्ष मीरजापुर सुरेश कुमार सिंह, शशिकला, राजकुमार सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, किशोरी लाल विश्वकर्मा, जमुना सिंह, सावित्री मौर्या, गीता देवी, सावित्री देवी, सुभाष चंद्र सिंह, आनंद सिंह, रामजन्म सिंह, अखिलेश पटेल, हरिमंगल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles