Sunday, March 1, 2026

सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती पर माल्यार्पण व रन फॉर यूनिटी का आयोजन

जिला संवाददाता अमरजीत सिंह नरायनपुर (मिर्जापुर)सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाते हुए चुनार विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटेल त्रिमोहानी पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन करने के बाद विधायक अनुराग सिंह के साथ हजारों लोगों ने रन फार यूनिटी में भाग लिया।सबसे आगे अदलहाट थाना पुलिस के जवान, इसके बाद सनबीम स्कूल नरायनपुर के छात्र -छात्रा बैनर पोस्टर तख्ती के साथ नारा लगाते हुए चल रहे थे।रन फार यूनिटी का समापन सनबीम स्कूल नरायनपुर के सभागार में हुआ। विद्यालय में पहुंचते ही चुनार विधायक ने परिसर में स्थापित मां सरस्वती व संस्थापक के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत में अब तक का सबसे बड़ा त्याग किसी ने किया तो वो सरदार बल्लभभाई पटेल है। देश के स्वतंत्र होने के बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदारी में दो वोट के बदले तेरह वोट से चयनित हुए थे।लेकिन वो नहीं चाहतें थे कि पद को लेकर मतभेद का फायदा अंग्रेज उठायें।जिसे लेकर सरदार पटेल ने प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार करते हुए बहुत बड़ा त्याग किया ।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रभाल सिंह, सतवंत भारती, रामलखन सिंह, अंजना सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह,अभिनव सिंह,हरदेव सिंह, नवीन पांडेय, मिथिलेश पाठक, चन्द्रशेखर सिंह,राजेश सिंह,शिव जायसवाल, आशीष सिंह, महेंद्र सिंह, डा. विजय सिंह, संतोष चौरसिया, बाबा बिन्देश ओझा, मनोज मिश्रा, दिनेश सिंह आदि तमाम लोग साथ चल रहे थे। एसडीएम चुनार राजेश वर्मा व राजस्व विभाग के अधिकारीयों व थाना पुलिस ने भी रन फार यूनिटी में भाग लिया।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles