Tuesday, February 24, 2026

एक लेन अपूर्ण सड़क निर्माण समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर चलाया जा रहा जन हस्ताक्षर अभियान

 

नरायनपुर, मिर्जापुर। अदालहट थानांतर्गत सिकिया मोड़ से टेढ़ुआ बाबा मंदिर के पास तक एक लेन अपूर्ण बने सड़क समेत पांच सूत्री मांगों के लेकर हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह जन हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। गौरी शंकर सिंह गांव – गांव जाकर जनता को समस्याओं से अवगत करा रहे हैं और समस्या के समाधान हेतु हस्ताक्षर कराकर लोगों की सहमति ले रहे हैं। इसी क्रम में बरईपुर गेट पर जन हस्ताक्षर कराते हुए मिले। जहां बातचीत में उन्होंने बताया कि यह मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, यह जनता की लड़ाई है। इसीलिए मैं जनता के पास जाकर उनकी सहमति लेने का काम कर रहा हूं। इससे पहले मैने क्षेत्र की जनता से जन आक्रोश आंदोलन/ धरना प्रदर्शन हेतु बीते 27 नवंबर को टेढ़ुआ डॉक बंगला पर जमा होने के लिए आवाहन किया था। लेकिन प्रशाशन द्वारा एक दिन पहले 26 नवंबर शाम 5:14 बजे वॉट्सअप के माध्यम से मुझे सूचना दिया गया कि हमें धरना करने के आदेश नहीं मिल पाया, जबकि मैने धरना प्रदर्शन करने की लिखित सूचना 19 नवंबर को ही दे दिया था। फिर भी हमें धरना करने से रोका गया, जिससे हमें उस दिन शोक सभा करना पड़ा। मुझे और क्षेत्र की जनता को इस बात का काफी गहरा दुःख है कि हम धरना न कर पाने के कारण सरकार को सड़क पर चलने में होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत नहीं करा सके। अब गांव – गांव जाकर जनता का समर्थन मांग रहे हैं और उनका हस्ताक्षर करा रहे हैं। जन हस्ताक्षर के लिए हम कम से कम दिसंबर माह तक क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जाएंगे। इसके बाद हम उप जिलाधिकारी महोदय या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष धरना के माध्यम से अपनी मांगों को रखेंगे और उन्हें पत्रक सौंपने का काम करेंगे।

हमारी पांच सूत्री मांग निम्न प्रकार से हैं — अर्ध निर्मित एक लेन सड़क(सिकिया मोड़ से टेढ़ुआ बाबा मंदिर के पास तक) का निर्माण पूर्ण अनिवार्य रूप से कराया जाय, सड़क किनारे पूर्ण रूपेण शिवर(नाली) का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाय, नजदीकी वाहन स्वामियों का टोल टैक्स फ्री अनिवार्य किया जाय, रानीबाग चौराहा पर ब्रेकर का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाय, टोल पर दो और तीन पहिया वाहनों हेतु सुगम व समतल रास्ता अनिवार्य रूप से बनाया जाय।

  1. यही क्षेत्र की जनता की पांच मांगे हैं, इन मागों को पूर्ण होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles