Wednesday, February 25, 2026

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय फ़त्तेपुर आयोजित की गई ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता

नरायनपुर, मिर्जापुर। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय फतेपुर, नरायनपुर में 18 दिसंबर को राष्ट्रीय आविष्कार ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय के दिशा निर्देशन में कराया गया। प्रतियोगिता में जमालपुर ब्लॉक के 73 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 207 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जमालपुर खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय ने बातचीत में बताया कि आज यहां पर जमालपुर ब्लॉक के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। पहले लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा पश्चात तत्काल कापी जांच की जाएगी और हाइएस्ट अंक पाने वाले 25 बच्चों को चयन कर आज ही उनका मौखिक रूप से परीक्षा कराया जाएगा उनमें से पांच प्रतिभावान बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों के खाते में तीन – तीन हजार रुपए विज्ञान से संबंधित प्रॉजेक्ट तैयार करने हेतु दिया जाएगा। तत्पश्चात जिला स्तर पर बच्चों द्वारा तैयार किया गए प्रोजेक्ट का आकलन किया किया जाएगा जो बच्चें प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कामयाब होंगे उन्हें फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इस तरह के प्रतियोगिता करने के पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है। तो बताया कि इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा बच्चों में विज्ञान और शिक्षा प्रति जागरूकता लाने और उनके अंदर छिपे प्रतिभा को निखारना है। बच्चों का मानसिक विकास हो जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके।

 

राष्ट्रीय आविष्कार ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों में प्रतियोगिता परीक्षा देने के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा बड़े ही शांतिपूर्ण वातावरण में एवं खुशनुम माहौल में कराया गया। परीक्षा बाद बच्चों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी लोग और मेहनत करें और कामयाबी की शिखर को छुएं। अपने प्रतिभा का परचम लहरा कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाएं। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles