नरायनपुर, मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाने वाले पांचों विद्यार्थियों को जमालपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय ने सम्मानित किया।
18 दिसंबर को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय फतेपुर, जमालपुर में आयोजि किया गया। जमालपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले 73 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय के कुल 207 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता लिखित एवं ग्रुप डिस्कशन दो चरणों में कराया गया। लिखित एपरीक्षा में से चयनित 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को पांच – पांच के समूह में A, B, C, D और E के समूह में बांटकर ग्रुप डिस्कशन कराया गया। ग्रुप डिस्कशन पांच राउंड चला जिसमें ग्रुप C के बच्चों ने जीत हासिल किए। जीत हासिल करने वाले प्रतिभावान पांचों विद्यार्थियों रहनुमा जकी उच्च प्राथमिक विद्यालय छोटा मिर्जापुर, शिवराज पटेल कंपोजिट विद्यालय भदावल, देवा सोनकर कंपोजिट विद्यालय लोढ़वा, मीनाक्षी पटेल ख़ेमईबारी को खण्ड विकास अधिकारी देवमणि पांडेय ने शील्ड के साथ – साथ लुसेंट जी के की किताब, प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं उपहार पैकेट भेंटकर सम्मानित किया और हर्ष जाहिर करते हुए अपने ओजपूर्ण वाणी से उत्साहवर्धन कर मनोबल बढ़ाया, बच्चों को शुभकामान देते हुए कहा कि अभी यह आपकी पहली सीढ़ी है। अभी आपको और आगे जाना है। मुझे यकीन है कि आप सभी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान लाकर अपने गुरुजनों, अभिभावकों और ब्लॉक का मान बढ़ाने का काम करेंगे।
इसी क्रम अग
ले दिन सुबह 19 दिसम्बर को उच्च प्राथमिक विद्यालय छोटा मिर्जापुर के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने अपनी छात्रा रहनुमा जकी को प्रार्थना स्थल पर बुलाकर सम्मानित कर बच्ची का हौसला अफजाई किया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब भी इसी तरह मेहनत करें और अपने विद्यालय का मान बढ़ाएं ताकि आप पर आपके गुरुजनों और अभिभावकों को गर्व महसूस हो। रहनुमा की सफलता से प्रेरणा लें। मैं आप लोगों का मदद करने को तैयार हूँ। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ सदैव रहेगी और रहनुमा जकी को भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाए के लिए शुभकामना देता हूँ। हमारा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार आपकी तैयारी के लिए सहयोग में है।
