मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा संसद संजय सिंह ने 16 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाली रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा का आगाज शहीद उद्यान मीरजापुर से किया जो 22 जनवरी को सारनाथ, वाराणसी में पहुंचकर समाप्त हो जायेगी।पद यात्रा के दौरान राज्य सभा संसद संजय सिंह ने सिटी क्लब मीरजापुर में एक जन सभा को संबोधित किया। जन सभा को संबोधित करते हुए देश व प्रदेश दोनों सरकारों को घेरा। अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा कि देश में अल्प संख्यकों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है, उनका शोषण किया जा रहा है। कहीं चर्च में हनुमान चालीसा पढ़ा जा रहा है तो मस्जिद में रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। हिंदू मुसलमान कर के लोगों को बहकाया जा रहा है ताकि कोई रोजगार पर सवाल न करे। युवाओं को बेरोजगार बनाया जा रहा है। यह भाजपा सरकार रोजगार की बात नहीं करती, शिक्षा की बात नहीं करती, न्याय की बात नहीं करती। केवल हिंदू – मुसलमान करती है। देश भर में सबसे ज्यादा बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में है।

संसद संजय सिंह ने कहा कि देश के इंटर पास 18 वर्ष पूरा करने वाले बेरोजगार नव युवकों सरकार रोजगार दे नहीं तो उन्हें दस हजार बेरोजगारी भत्ता दे, बदले में प्रतिदिन उनसे दो घंटे कोई भी सरकारी काम ले। जैसा दाम, वैसा काम। ये लोग केवल धर्म की राजनीत कर रहें हैं। धर्म के आड में देश को चंद पूंजीपतियों को हांथ बेच रहे हैं। अडानी को बिहार में एक रुपए में एक हजार एकड़ जमीन बेच दिया। मोदी जी एक पेड़ मां के नाम लगते हैं और दस हजार लीची के पेड़ अडानी के नाम कर देते हैं। बेचते – बेचते हिंदुस्तान को अडानिस्तान बना दिया है। प्रदेश में चार करोड़ वोट काट दिया गया , यह मै नहीं योगी जी का कहना है। योगी जी कहते हैं कि हर बूथ पर 200 वोट जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में कुल 177000 बूथ है तो कुल मिलकर साढ़े तीन करोड़ वोट बढ़ जाएंगे और उनका काम हो जाएगा। एस आई आर एक बहुत बड़ा घोटाला है।और अंत में कहा, पद यात्रा समाप्त होने के बाद आम आदमी पार्टी अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तोड़े जा रहे मंदिरों मोर मूर्तियों को रोकने के लिए आंदोलन करेगी। पुनर्विकास के नाम पर वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ना बंद करो।

