नरायनपुर, मीरजापुर। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सिंह पम्प कैनाल नरायनपुर ने सम्पूर्ण आजादी के 77 वें महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पम्प कैनाल नरायनपुर पर झंडारोहण किया। झंडारोहण उपरांत सभी ने सावधान खड़े होकर राष्ट्रगान गया और गणतंत्र दिवस अमर रहे, भारत माता की जय, महात्मा गांधी जिंदाबाद, सरदार भगत सिंह अमर रहे जैसे राष्ट्र भक्ति से नारे भी लगाया। अधीक्षण अभियंता ने झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया।

इस मौके पर सभी लोगों एक दूसरे को मीठा खिलाकर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाया। इस मौके पर राम सुरेमनी, सौरभ मालवीय, मनीष कुमार मौर्य, कन्हैया कुमार मौर्य, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र आजाद, हिसामुद्दीन शाह, अमरजीत, सत्येंद्र कुमार, राजेश मिश्रा, गंगाराम भारती, ओंकारनाथ, नजीर ख़ान वाहिदी, विकास मिश्रा, दशरथ लाल, राजनाथ, रितेश, सरिता आदि लोग उपस्थित रहे।
