Sunday, March 1, 2026

जनपद स्तरीय मॉडल विज्ञान प्रदर्शन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

महुवरिया, मीरजापुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद स्तरीय मॉडल विज्ञान प्रदर्शन एवं क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन महुवारिया राजकीय इंटर कॉलेज मीरजापुर के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, मैं निजी विद्यालय से ही पढ़ा हूँ, लेकिन आज यहां बच्चों के प्रतिभा को देखकर नहीं लगता है कि ये किसी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हैं। जिस तरह से हमारे अध्यापकगण बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं और उनके अंदर की प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं, काफी सराहनीय है। मैं आप सबक अध्यापकों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देता हूँ। आप जितने भी लोग यहां उपस्थित हैं मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से इसका खूब प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों में सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचे। लोगों के लगे कि सरकारी विद्यालय वैसा नहीं जैसा कि उनके बारे में भ्रामक प्रचार किया गया है।

अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से दो विजेता बच्चों का चयन किया जाएगा जाएगा और उन दोनों बच्चों को बंगलुरू भ्रमण पर हवाई जहाज द्वारा भेजा जाएगा।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन दो भागों में किया गया। पहले भाग में क्विज प्रतियोगिता कराया गया और दूसरे भाग में मॉडल्स विज्ञान प्रदर्शन का था। क्विज प्रतियोगिता के पहले चरण में 25 बहुविकल्पी प्रश्नों को आधे घंटा में हल करना था। पहले चरण से 61 विद्यार्थियों में से 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन सभी विद्यार्थियों को पांच – पांच के टीम में बांट कर ग्रुप डिस्कशन कराया गया। ग्रुप डिस्कशन में ममता राज राजगढ़, राजदीप नुआंव, राजगढ़, अनुषा विश्वकर्मा नुआंव, राजगढ़, शुभम इमलिया ममता नगर, मीरजापुर के विजेता रहे।

क्विज के दूसरे भाग के पहले चरण में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर आधारित बनाए गए मॉडल का प्रदर्शन किया गया और उनके द्वारा बनाए गए मॉडल्स का मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने अवलोकन किया तथा मॉडल से जुड़े समस्याओं पर सवाल किया। बच्चे मुख्य विकास अधिकारी के सवाल का जवाब बखूबी दिए। कहीं से ऐसा नहीं लग रहा था कि ये बच्चे किसी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी हैं। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपनी योग्यता का भरपूर प्रदर्शन किया। अधिकारी महोदय ने बच्चों के योग्यता को काफी सराहा और कई बार तालियां बजाकर उनके हौसले को बढ़ाया और सम्मान दिया। दूसरे चरण में मुख्य विकास अधिकारी के अवलोकन के आधार पर मॉडल्स का दुबारा अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया गया।

मॉडल्स विज्ञान प्रदर्शन में अवंतिका सिंह कोन प्रथम, मुस्कान महामलपुर द्वितीय, स्नेहा कोन तृतीय, प्रकाश बिंद छानबे चतुर्थ स्थान, शिवा बंगला देवरिया पंचम स्थान प्राप्त किए। मॉडल्स विज्ञान प्रदर्शन में विजेता बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने टैबलेट प्रदान कर पुरस्कृत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सांत्वना पुरस्कार स्कूल बैग और फोल्डर प्रदान कर पुरस्कृत किए।

मॉडल्स विज्ञान प्रदर्शन में प्रथम और द्वितीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट(भ्रमण) हेतु बंगलुरू हवाईजहाज से भेजा जाएगा।

निर्णायक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज उप प्रधानाचार्य जय सिंह, बालिका राजकीय इंटर कॉलेज की ज्योति गोयल, व डायट प्रवक्ता नीरज कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन एस आर जी(राज्य संदर्भ समूह) अधिकारी सरिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम दिन 11:30 से शाम 5:30 चलता रहा।

इस मौके पर डी सी प्रशिक्षण प्रभात वाजपेयी, बी ई ओ रविन्द्र शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles