Sunday, March 1, 2026

धर्मदेव उपाध्याय भाकियू(लोकशक्ति) के दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनित

नरायनपुर, मिर्जापुर। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन(लोक शक्ति) मीरजापुर की मासिक पंचायत कंदवा, कैलाहट में आहुत की गई। इस पंचायत में सर्व सम्मति से धर्मदेव उपाध्याय को भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष दुबारा चुन लिया गया। जैसा कि यूनियन के नियमानुसार कोई भी जिला अध्यक्ष मात्र दो वर्ष के लिए मनोनीत किया जाता है। अतः जिलाध्यक्ष का धर्मदेव उपाध्याय का कार्यकाल समाप्त हो चुका था।

यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री जटा शंकर पांडेय ने यह कहते हुए की बाबूजी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी ही निभाया और किसानों के काफी समस्याओं का निदान भी अपने कार्यकाल में करवाया। हम चाहते हैं कि बाबू जी का सानिध्य हम लोगों को आगे भी मिलता रहे, इसलिए मैं बाबूजी धर्मदेव उपाध्याय को दुबारा जिलाध्यक्ष चुनने हेतु प्रस्ताव रखता हूँ। पंचायत में बैठे सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक स्वर में जटाशंकर पांडेय के प्रस्ताव को समर्थन देकर धर्मदेव उपाध्याय को दुबारा जिलाध्यक्ष चुन लिया। जिसकी पुष्टि प्रदेश प्रमुख महा सचिव बजरंगी कुशवाहा ने किया।

जिला अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने दुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार प्रकट किया और कहा अपलोगो ने मुझे जो प्यार व सम्मान दिया मैं सदैव इसकेलिए आप सभी का आभारी हूँ। और आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जो अपने मुझपर दुबारा विश्वास जताया है, ऊपर खरा उतरने का पूरा – पूरा कोशिश करूंगा। आज पूरे विश्व का किसान आहत है। जो हम किसानों का भूत बदलने का प्रयास सरकारें कर रही हैं यह बड़ा ही खतरनाक है। ददरी, मीरजापुर के किसानों के हाल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने उनका हाल नजदीक से देखा और जाना। उनके दर्द को उनके आंखों और आशुओं। में छलकता देखा। हम तन, मन, धन से उनकी लड़ाई लड़ेंगे जबतक कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता।

तत्पश्चात पंचायत में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर अपने – अपने विचार प्रकट किए।

प्रमुख प्रदेश सचिव बजरंगी कुशवाहा ने 17 फरवरी को लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय महा पंचायत के बारे में सभी को जानकारी दी और आवाह्न किया कि मीरजापुर जिला से संगठन के लोग ज्यादा से ज्यादा लखनऊ महापंचायत में पहुंचकर मीरजापुर का ताकत दिखाएं और अपनी समस्याओं को ऊपर के पदाधिकारियों तक पहुंचाने का काम करें।

पंचायत की अध्यक्षता महेंद्र प्रताप सिंह ने और संचालन वंश मणि दुबे ने किया। अनूप सिंह रिंकू द्वारा पंचायत में उपस्थित लोगों को लजलपान कराया गया। पंचायत में करुणा शंकर शुक्ल मंडल महा सचिव, श्रवण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष, अमरजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह जिला सचिव, तपेश सिंह, जिला सचिव, रामभरोस सिंह, रामबृक्ष सिंह, विजय कुमार सिंह, बनारसी सिंह, रामआसरे सिंह, डिम्पल, श्रीकांत सिंह, अजय कुमार सिंह शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles