Thursday, February 26, 2026

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर के बच्चों की शैक्षणिक भ्रमण को जा रही बस को हरी झंड़ी दिखाकर किया गया रवाना

नरायनपुर, मिर्जापुर। जैसा कि महानिदेश स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत पी एम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में भ्रमण(युग्मन) कराया जाएगा। इस युग्मन का उद्देश्य दोनों शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बीच साझा कार्यक्रम स्थापित करना है। जैसे अलगाव को समाप्त करने, एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यालयों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराना, शिक्षकों से बेहतर सहयोग, समन्वय के साथ ही विद्यालयों के साथ पारस्परिक, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सृजन करना है।


इसी उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर, नरायनपुर के विद्यार्थियों की एक टीम प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद के निर्देशन में शैक्षिक भ्रमण(युगमन) कार्य हेतु स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल बनपुरवा, रमना वाराणसी के लिए बस द्वारा रवाना हुआ। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर के बच्चों और शिक्षकों द्वारा स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों से संपर्क स्थापित करेंगे। अपने पठन – पाठन की गतिविधियों, विचारों, दृष्टिकोणों, शिक्षण विधियों, तकनीकों की पाचन और प्रथाओं की साझा करेंगे। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर के बच्चे पब्लिक स्कूल के बच्चों से संवाद स्थापित कर अपने ज्ञान, गुणों, खेलों के प्रति रुचि, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिए को भी साझा करेंगे और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में सीखेंगे और उनके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

मौके पर उपस्थित ए आर पी सुरेंद्र कुमार सिंह ने शैक्षिक भ्रमण पर जा रही बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया बच्चों को उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई भी दिए। इस मौके पर प्रधानपति बुद्धू सिंह पटेल, घूरे लाल, अनीता देवी, चंद्रशेखर, सहायक अध्यापकगण रीता देवी, वंदना सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्त, धर्मेंद्र कुमार यादव, एवं अमरेश सिंह, संगीता देवी, जंग बहादुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles