कैलहट, मिर्जापुर। जैसा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले के समस्त शिव मंदिरों पर भिन्न-भिन्न छोटे-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चुनार तहसील अंतर्गत राम रायपुर में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बजरंग कीर्तन समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर प्रांगण में अखंड हरिकिर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। 14 फरवरी को प्रातः 7:00 बजे से अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा तथा कीर्तन समाप्ति पश्चात सायं 7:00 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया है। 15 फरवरी को सुबह 7:00 बजे आयोजन का समापन हो जाएगा। आप सभी क्षेत्र वासियों से सहृदय निवेदन है कि इस महा आयोजन में शामिल होकर बाबा भोले नाथ का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा मनवांछित वरदान मांग अपने जीवन को सुखमय बनाएं। आयोजन की जानकारी आयोजन समिति के मुन्ना प्रसाद सिंह एवं पारस सिंह के द्वारा दी गई है।
