Tuesday, April 21, 2026

ध्वनिमत से दुबारा डॉ0 पूनम सिंह निर्वाचित हुईं भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर का अध्यक्ष

    1. नरायनपुर, मिर्जापुर। 22 मार्च, शुक्रवार को अपराह्न पांच बजे भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के दायित्व धारियों का सत्र 2026 – 27 के लिए निर्वाचन कार्य संपन्न किया गया।

दायित्व धारियों का निर्वाचन कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य साईं इंटर कॉलेज के प्रांगण में दीप प्रज्वलित एवं मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम गा कर किया गया।

निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले प्रांत पर्यवेक्षक डॉ0 अनिल कुमार सिंह, ने नियमों को बताते हुए कहा कि जिन पदों पर चुनाव होने हैं उसके लिए कायदे कानून इस प्रकार हैं। पहला सबसे पहले किसी राजनीतिक दल में पदाधिकारी न हो, दूसरा भारत विकास परिषद का सदस्य होना अनिवार्य है, तीसरा उनकी आयु 75 वर्ष से अधिक न हो।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ0 सी बी तिवारी ने अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष दायित्व निर्धारण पर नामांकन हेतु आह्वान किया।

अध्यक्ष पद हेतु डॉ0 पूनम सिंह के पूर्व में किए गए कार्यों और मेहनत को दृष्टि में रखते हुए मुन्नू प्रसाद एडवोकेट ने डॉ0 पूनम सिंह को दुबारा अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा और अनुमोदन डॉ0 प्रमोद उपाध्याय और रामआसरे सिंह पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शेरपुर ने किया। जिसे सभा में उपस्थित सदस्यों ने हांथ उठाकर ध्वनियमत अपना समर्थन दिया। सचिव पद हेतु शिव जायसवाल, और कोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक केशरी को तीसरी बार उनकी ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए कोषाध्यक्ष के पद हेतु ध्वनिमत से निर्वाचित किया गया।
दुबारा अध्यक्ष पद का दायित्व को ग्रहण करते हुए डॉ0 पूनम सिंह ने कहा कि मुझे दुबारा परिषद के अध्यक्ष का दायित्व मिलने से ज्यादा इस बात की प्रसन्नता ज्यादा है कि एक बेटी और बहन के रूप में ज्यादा स्नेह और सम्मान मिला। मैं एक महिला होते हुए एक वर्ष तक सत्र 2025 – 26 में कार्य किया लेकिन मुझे कभी भी यह असजता महसू नहीं होने दिया गया कि मैं लड़की हूँ, बेटी हूँ या एक महिला हूँ। मुझे जो सहयोग और सम्मान अपने सदस्यों एवं पदाधिकारियों से मिला उनका आभार प्रकट करती हूँ और उम्मीद है कि सत्र 2026 – 27 में इससे भी ज्यादा सहयोग मिलेगा। पिछले सत्र में जो कमियां रही हैं उनमें सुधार करूंगी साथ ही मेरा जो इस बात पर अधिक रहेगा कि परिषद में महिलाओं की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सकूं। दूसरी बात सामुदायिक भवन का कार्य अधूरा रह गया उसे आने वाले सत्र में अवश्य ही पूरा कराया जाएगा। मेरा आप सभी लोगों से अनुरोध है कि समय के महत्व को समझें, किसी भी कार्यक्रम में समय से पहुंचे ताकि जो लोग समय से पहुंचते हैं उनके मन में नकारात्मक भावना का संचार न हो। इसी के साथ मैं अपने शब्दों को विराम देती हूँ। एक फिर से आप सभी का आभार एवं धन्यवाद।

इस मौके पर गतिविधि संयोजक(महिला सहभागिता) अनुपमा सेठ, संरक्षक शमशेर बहादुर सिंह, डॉ0 अजीत सिंह, डॉ0 ओ पी सिंह, डॉ0 प्रमोद उपाध्याय, डॉ0 आर सी गुप्ता, डॉ0 शिव बलि सिंह, तुलसी दास गुप्ता, मनोज जायसवाल, रामविलास गुप्ता, राकेश सिंह, अजय कुमार जायसवाल, पत्रकार श्री प्रकाश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रामेश्वर यादव, दामोदर शर्मा, प्रभु नारायण सिंह, आचार्य भोलानाथ, अनिल सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles