Wednesday, July 15, 2026

भाकियू लोकशक्ति ने की जिलाध्यक्ष फ़रूखाबाद पर लगे आरोप बिना शर्त हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के नेताओं ने संगठन के जिलाध्यक्ष फ़रूखाबाद के साथ है हुए दुर्व्यवहार एवं उनपर लगाए गलत आरोप को बिना शर्त वापस लेने हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष फ़रूखाबाद ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्षों के निर्देशानुसार विभिन्न सामयिक समस्याओं पर मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने हेतु कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्यकर्ताओं के साथ वापस लौट गए तो उन्हें उपजिलाधिकारी द्वारा स्टोनो से फोन करवाकर वापस बुलाया गया और उनके साथ अकारण अभद्रता की गई एवं पुलिस हिरासत में लेकर उन्हें अपमानित किया गया। उप जिलाधिकारी के इस कृत्य से भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के समस्त राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी मर्माहत और आक्रोशित हैं। ऐसी घटना फिर संगठन के किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ न दोहराई जाय इसके लिए उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष और न्यायिक जांच कर जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद को न्याय दिलाने का एवं उनपर लगे गलत आरोपों को बिना शर्त हटाने की न्यायोचित मांग करते हुए मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन प्रदेशव्यापी रूप से सौंपा जा रहा है।

इसी क्रम में 25 जून दिन गुरुवार को 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति मीरजापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपते समय मुख्य महासचिव उत्तर प्रदेश बजरंगी कुशवाहा, मंडल सचिव राजाराम सिंह, जिला महा सचिव मीरजापुर रामप्यारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, सुभाष कुमार, तपेश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles