*राघव हॉस्पिटल नरायनपुर में गोष्ठी आयोजित कर कैंसर के प्रति किया गया जागरूक*
नरायनपुर, मिर्जापुर। नरायनपुर पंप नहर के पास स्थित राघव हॉस्पिटल में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से कैसे बचें हेतु जागरूक किया गया। गोष्ठी में हॉस्पिटल के स्टाफ, हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मरीज एवं उनके सहयोगियों के साथ कुछ छात्रों ने भी भाग भी भाग लिया।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 के एन सिंह ने बताया कि आज भारत ही नहीं अन्य दूसरे देशों में भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी अपना पांव तेजी से फैलता जा रहा है, जो मनुष्य के जीवन के लिए बहुत खतरनाक और जानलेवा है। माध्यम श्रेणी के लोगों के लिए कैंसर का इलाज करा पाना लगभग नामुमकिन सा है, गरीब परिवार की तो बात ही नहीं किया जा सकता। कैंसर का इलाज कराने में लोग अपना सर्वस्व बेच देते हैं फिर भी मरीज का बचपना मुश्किल होता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए साल 2014 , सितंबर माह में भारत के तात्कालिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ0 हर्षवर्धन सिंह ने देश के नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करने हेतु राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का शुरुआत किया। जिसे आगे चलकर 7 नवंबर को मनाया जाने लगा। क्योंकि दुनिया की महान वैज्ञानिक मैडम क्यूरी का जन्म 7 नवंबर को ही हुआ था जिन्होंने ने अपने शोध से कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह है कि भारत वासियों में कैंसर को पहचानने की क्षमता बढ़े, इसके रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार के बारे में सार्वजनिक रूप से जागरूकता बढ़े ताकि समय रहते किसी भी पीड़ित की जान बचाई जा सके। अतः चाहिए कि यदि किसी महिला के स्तन में गांठ हो जाए, खून निकलने लगे, बच्चेदानी या फिर शरीर के अंदरूनी भागों से खून का अनावश्यक श्राव हो तो तत्काल उसकी जांच किसी अच्छे डॉक्टर से कराएं जिससे उनका इलाज कराकर कैंसर होने से रोका जा सके। पुरुषों में आजकल ज्यादातर तरह – तरह के नशीली पदार्थों, तम्बाकू एवं धूम्र पान आदि का प्रयोग करने का चलन बढ़ गया है, खासकर हमारा युवा ज्यादा बहक चुका है, जिससे भी कैंसर लगातार बढ़ रहा है, अंग्रेजी शराब और बीआर पीने को अपनी शान और फैशन समझने लगा है। इनका सेवन करने से भी कैंसर हो जाता है। इन सब नशीली पदार्थों का सेवन करने से बचें और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप सब मेरी बातों को समझने का प्रयास करेंगे और अपना और अपने परिवार का भविष्य अधर में डालने से बचेंगे। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। गोष्ठी में नीतीश कुमार सिंह, सुशील, संजय सिंह, श्वेता सिंह, ऊषा कुमारी आदि लोगों ने भाग लिया।
