नरायनपुर, मिर्जापुर। पिछले वर्षों की भांति सनबीम एकेडमी समूह द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम इंस्पायर 4.0 का भव्य आयोजन 7 दिसंबर को सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क विशेषरपुर, नरायनपुर में संपन्न हुआ।
इंस्पायर 4.0 का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अकादमी की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर अभिनंदन किया गया।
प्रथमेश सिन्हा एवं उनकी माता दीप शिखा जी को मुख्य अतिथि संजय मिश्रा, सनबीम अकादमी के सचिव जगदीप माधोक, निर्देशक पूनम माधोक, प्राचार्य पंकज मिश्रा द्वारा काशी मोमेंटो, अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किए।
इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस वर्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री संजय मिश्रा, मुख्य संपादक – दैनिक जागरण, वाराणसी* ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनका प्रेरक संबोधन छात्रों पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव छोड़ गया। बच्चे उनके विचारों और अनुभवों को गहरी रुचि से सुनते रहे और उनके वक्तव्य से अभिभूत दिखे।
इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रथमेश सिन्हा आमंत्रित किए गए
*प्रथमेश सिन्हा* — टीईडी एक्स स्पीकर, नेशनल अवॉर्डी, थिंकरबेल लैब्स के ब्रांड एम्बेसडर तथा शार्क टैंक इंडिया (सीज़न 1) फेम — ने अपनी प्रेरक जीवन यात्रा, संघर्षों और सफलताओं को अत्यंत सरलता और भावनात्मक प्रभाव के साथ साझा किया। उनकी बातों ने हर आयु के छात्रों के मन को गहराई से स्पर्श किया।
प्रथमेश सिन्हा का संदेश — “सच्ची दृष्टि आँखों से नहीं, विश्वास से होती है” — पूरे कार्यक्रम का भावनात्मक केंद्र रहा और बच्चों को यह सोचने पर मजबूर कर गया कि चुनौतियाँ बाधा नहीं बल्कि अवसर होती हैं।
*कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्न में उनसे पूछा गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘विकलांग’ शब्द को ‘दिव्यांग’ किए जाने के निर्णय पर वह क्या सोचते हैं।*
*प्रथमेश ने अत्यंत परिपक्वता और स्पष्टता से उत्तर देते हुए कहा कि—“दिव्यांग शब्द किसी कमी की नहीं, बल्कि हमारे भीतर मौजूद विशेष क्षमताओं की पहचान कराता है। यह बदलाव सम्मान, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। हमें समाज को यह दिखाना है कि हमारी क्षमताएँ किसी शब्द से नहीं, हमारे कर्म और विश्वास से तय होती हैं।*
उनका यह विचार उपस्थित छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और सभागार में जोरदार तालियों से इसका स्वागत हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने न केवल ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि वक्ता से संवाद भी किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत जीवंत और सहभागितापूर्ण बन गया। कई छात्रों ने साझा किया कि प्रथमेश की विनम्रता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें अपनी पढ़ाई और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा दी।
*जगदीप मधोक, सचिव – सनबीम एकेडमी समूह ने कहा*
“हमारा उद्देश्य हमेशा बच्चों को ऐसी प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ना रहा है जो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इंस्पायर 4.0 निश्चित रूप से बच्चों के मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। हमें गर्व है कि सनबीम इस स्तर के आयोजन का मंच बन रहा है।
*रोहन मधोक सी ई ओ ने इस अवसर पर कहा*
इंस्पायर 4.0 हमारे सभी छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। प्रथमेश ने यह साबित किया कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी हों, विश्वास और मेहनत आपको हमेशा आगे ले जाते हैं।
*पूनम मधोक, निर्देशक ने कहा*
इंस्पायर 4.0 केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि बच्चों की भावनाओं और मानसिक विकास को पोषित करने वाली एक सीख थी। प्रथमेश की उपस्थिति ने हमारे कैंपस में नई ऊर्जा और संवेदनशीलता का संचार किया।
- *प्राचार्य श्री पंकज मिश्रा ने कहा*
छात्रों ने जिस भाव से पूरे सत्र को सुना, वह इस कार्यक्रम की सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। प्रथमेश हर बच्चे के मन में आत्मविश्वास का एक बीज बोया है।
कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों और छात्रों द्वारा दिए गए स्टैंडिंग ओवेशन के साथ हुआ, जो इंस्पायर 4.0 की प्रभावशीलता और लोकप्रियता का प्रमाण था।
सनबीम एकेडमी समूह अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रेरक और मूल्य-आधारित कार्यक्रम लाने के लिए संकल्पित है।
