Tuesday, February 24, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायती के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक

नरायनपुर, मिर्जापुर। रामाशरे भारती के निजी आवास पर पंप कैनाल नरायनपुर में बहुजन समाज पार्टी का विधान सभा चुनार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर एवं बहुजन समाज पार्टी के जनक मान्यवर कांशीराम के चित्र पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्य मंडल प्रभारी विंध्याचल भीमसेन राजभर तथा विशिष्ठ अतिथि एवं जिलाअध्यक्ष मीरजापुर अलगुराम भारती के द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री बहन कुमारी मायावती जी की आगामी 15 जनवरी को जन्मदिन मनाने के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अलगुराम भारती ने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी का आदेश है कि मेरे जन्मदिन पर कहीं कोई केक नहीं कटेगा बल्कि अपने घर पर, सेक्टर में, जिला आदि स्तरों पर नीला झंडा के साथ नीली बत्ती जलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकठ्ठा होकर जन कल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाने काम करें। अपने आसपास के गरीब व छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने जो हमें संविधान के माध्यम से एक वोट देने का अधिकार दिया है। उसको बचाने के लिए बहन जी का आदेश है कि एस आई आर फॉर्म को अवश्य भरे होंगे। अभी जो अपूर्ण फार्म की सूचना जारी की गई उसमें आवश्यक कागजातों को लगाकर अपना वोट बचाने का काम करें। बहन मायावती जी ने अपने शासनकाल में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति से सभी धर्म व सभी जातियों को न्याय दिलाने का काम किया। आप सभी घर – घर जाए और लोगों को जगाने का काम करें और लोगों को बताएं बीएसपी को यही पहचान नीला झंडा हाथी निशान। बहन जी का कहना है सामाजिक भाईचारा की विचारधारा बढ़ाने का काम करें। यदि अपने पूरी ईमानदारी से मेहनत किया तो 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार अवश्य बनेगी।

हमारे नेताओं का जन्मदिन हमारे लिए राष्ट्रीय दिवस है। हम इसे बड़े धूम धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में बहन जी का जन्मदिन भी जनकल्याण दिवस के रूप में 15 जनवरी को सीटी क्लब मिर्जापुर में ग्यारह बजे से मनायेंगे। यदि बाबा साहब ने दलित – पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई न लड़े होते तो आज हम पैंट, शर्ट, टाई पहनकर न घूमते रहते।

इस मौके पर रामफल प्रधान और शक्तिकांत ने बहुजन मिशन गीत गा कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर जगाने का काम किया।

बैठक में जिला महा सचिव राम प्रकाश पटेल,  प्रो0 शिवकुमार, दीनानाथ एडवोकेट, श्रीकांत, रामाशरे भारती, रामफल प्रधान, प्रमोद बौद्ध, एकलाख सिद्दीकी, इस्तियाक अंसारी, अपर्णाभाव पाठक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles