अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सौजन्य से ग्राम सभा मदनपुरा में 9 जनवरी, अपराह्न दो बजे को 101 कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के संस्थापक रामाधीन सिंह व अध्यापिका स्वर्गीय मालती सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
मदनपुरा गांव के धर्मेंद्र सिंह के आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजदीप विद्यालय के प्रबंधक एवं संस्था के उपाध्यक्ष इंजीनियर राजबहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ0 प्रवीण कुमार सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबुलवन सिंह, एडवोकेट मुकेश सिंह द्वारा मदन पूरा गांव के गरीब, असहाय व बुद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरण किया गया।
राजबहादुर सिंह ने बातचीत में बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा एक संवेदनशील संस्था है, यह संस्था हमेशा ही सामाजिक कार्यों को करती रहती है। अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि जाड़े में गरीब, कमजोर एवं वृद्ध लोगों की मृत्यु हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आज धर्मेंद्र जी के आव्हान पर इस संस्था के माध्यम से मदनपुरा गांव में 101 लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिन लोगों को कंबल नहीं मिल पाया वो अपना नाम लिखवा दे उन्हें भी कंबल मिल जाएगा। कंबल वितरण करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर हमसे ऐसा पुनीत काम ले रहा है।
इस मौके पर डेंटिस्ट डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जब मैं यहां आया तो देखा एक चाचा खैनी रगड़ रहे थे जो जानलेवा बीमारियों का वाहक है। आप तरह – तरह के नशीली पदार्थों एवं धूम्रपान का सेवन करते हैं, जिससे आपका जीवन खतरे में पड़ जाता है। बड़ों का देखकर बच्चे भी नशा करने लगते हैं। तो मेरा आप सभी से आग्रह के साथ सुझाव है कि न खुद नशा करें और न किसी को करने दें, जिससे अपने आने वाली पीढ़ियों को नशामुक्त देख सकें। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया।इस मौके पर गांव बहुत सारे गणमान्य जन उपस्थित रहे।
