Thursday, February 26, 2026

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई 130 वीं जयंती

*बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा*

नरायनपुर, मीरजापुर। रेवरी, जोगवां स्थित एम्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी एवं अध्यापकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती एवं बड़े ही हर्षोल्लास साथ मनाया गया सरस्वती पूजा।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं समाज सेवी अमरजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए नेता जी द्वारा देश की आजादी के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़िसा प्रदेश के कटक नमक स्थान में हुआ था। वे एक सच्चे देश भक्त, दूरदर्शी और एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा, स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 23 जनवरी को नेताजी की जयंती मनाई जाती है। देश की आजादी में उनके योगदान का उल्लेख कर पाना आसान नहीं। ऐसा माना जाता है कि अंग्रेजों ने नेता जी के ‘ तीव्र दिमाग ‘ को पाने के लिए सौदा किया कि देश छोड़ने पर नेता जी को जिंदा उन्हें सौंप दिया जाएगा। क्योंकि अंग्रेज उनकी दूरदर्शिता और क्रियाशीलता से बार – बार मात खाए, वे कभी भी नेता जी को अपने गिरफ्त में नहीं ले पाए। नेता जी के योगदान का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। हम उनको सैल्यूट करते हैं।

आज का दिन हम लोगों के लिए काफी शुभ है क्योंकि आज ही ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजा का भी दिन है। आप सब विद्यार्थी हैं आप के लिए सरस्वती पूजा अपने किताबों का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करना है। आप सब को नेता जी के जन्म दिन की ढेर सारी मुबारकबाद और मां सरस्वती के पवन दिन की बधाई। आप लोग खूब पढ़े और अपने परिवार, समाज और देश का नाम रौशन करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles