Friday, February 27, 2026

ग्राम पंचायत सोनई में मॉडल विज्ञान मेला साइंस फेस्ट 2026 का आयोजन

नरायनपुर, मिर्जापुर। ​सोनई ग्राम पंचायत में ज्ञान वीथिका’ और ‘लर्न विथ फाउंडर’ के संयुक्त प्रयास से विज्ञान मेले का किया गया सफल आयोजन। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित।

​ग्राम सभा सोनई स्थित खेल मैदान में रविवार को गैर सरकारी संगठन ‘ज्ञान वीथिका’ एवं लर्न विथ फाउंडर’ के संयुक्त प्रयास से एक भव्य विज्ञान मेला साइंस फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 40 छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मेले में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का परिचय देते हुए कृषि, ऊर्जा संरक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट, रोबोटिक्स और ध्वनि प्रदूषण जैसे विषयों पर शानदार मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों को दो वर्गों कक्षा 6-8 और कक्षा 9-12 में विभाजित किया गया था। दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 9 – 12 वर्ग में प्रथम स्थान हिमांशु सिंह कक्षा – 9, द्वितीय स्थान सूरज कुमार कक्षा – 9, तृतीय स्थान रजत सिंह कक्षा – 11 ने प्राप्त किया तथा 6 – 8 वर्ग में प्रथम स्थान गौरव की टीम, द्वितीय स्थान नंदिनी की टीम, और तृतीय स्थान नीरज कक्षा – 7 ने प्राप्त किया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

निर्णायक मंडल में स्टार्टअप जगत के दिग्गज प्रतिष्ठित इनफ्लेटो शील्ड के
​ सीईओ एवं संस्थापक स्वर्ण कुमार, प्योर स्टेट के सीईओ एवं संस्थापक मिथिलेश सिंह, साई कनेक्ट के सीईओ और संस्थापक शुभम सिंह, सी थिंक डिस्कवरी के सीईओ एवं संस्थापक विकास खत्री रहे। मॉडल अवलोकन शुभम सिंह ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक एग्रीग्रीन सॉल्यूशन प्रा. ली. के संस्थापक एवं निदेशक कामेश्वर सिंह, सह संयोजक कौशल कुमार पटेल पौधशाला, समीर कुमार, प्रबंध निदेशक नित्या प्रसाद डे, निदेशक विशाल पटेल थे।

समारोह के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर हंसराज अदलहाट थानारहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी वाराणसी के वरिष्ठ कवि शिवराम सिंह रहे। अध्यक्षता सोनई ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह ने किया। मंच का कुशल संचालन रवि शंकर निषाद ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles