नरायनपुर, मिर्जापुर। आर्मी ग्राउंड करहट पर 8 फरवरी रविवार को सुबह 8 बजे से दौड़ प्रतियोगिता का महा आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काफी दूरदराज मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, मुगलसराय, चकिया, चंदौली, मीरजापुर आदि जगहों व जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। सुबह 8 बजे से 10 किलो मीटर का हॉफ मैराथन दौड़ कराया गया तत्पश्चात आर्मी ग्राउंड पर आठ सौ मीटर, और सोलह सौ मीटर का दौड़ कराया गया।

10 किलोमीटर के हॉफ मैराथन में प्रिंस यादव वाराणसी प्रथम स्थान, माता चरण बिंद द्वितीय, प्रिंस चौहान मुगलसराय तृतीय स्थान लाए।
16 सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सुनील राज मऊ प्रथम, सूरज पटेल वाराणसी द्वितीय, मुकेश यादव राबर्ट्सगंज तृतीय स्थान लाए
800 मीटर बालिका वर्ग में आंशिक पटेल वाराणसी प्रथम स्थान, लक्ष्मी मौर्या वाराणसी द्वितीय स्थान, रानी पाल मीरजापुर ने तृतीय लाई।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले सभी विजेताओं को युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मेडल, शील्ड, एक जोड़ी जूता एवं अंग वस्त्र प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा प्रथम स्थान लाने वाले सभी विजेताओं को एक – एक रेंजर साइकिल भी भेंट किया। इसी कड़ी में नव वर्षीय बालक अजान अली नरायानपुर को 10 किलो मीटर के दौड़ पूरा करपाने के लिए सम्मानित किया गया। गजरा और अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया और कुछ नगद इनाम भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह पी के ने किया। महा आयोजन के सहयोगी त्रिलोकी, यादव, उजागर यादव, पारस यादव एवं समस्त आर्मी ग्राउंड के सदस्य गण ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मेहनत किए। अनगडानन्द जी महाराज के शिष्य स्वामी मनीष बाबा ने प्रतियोगियों एवं अतिथियों को महाराज जी द्वारा लिखित यथार्थ गीता भेंट किए।
इस मौके पर शोरण पहलवान, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, मिथिलेश पाठक, गंगाराम सिंह, कृष्णकांत सिंह, बनारसी यादव, राजेश साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

