Thursday, February 26, 2026

बहन मायावती के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों एवं क़ानून के राज की जन-जन में करें चर्चा

नरायनपुर, मिर्जापुर। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की विधान सभा स्तरीय बैठक रामआश्रेय भारती पम्प कैनाल नरायनपुर के आवास पर आहूत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी गुड्डू राम चमार रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पुरे विधानसभा के सभी सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को हर बूथ पर जाकर बहन जी के द्वारा अपने शासन काल में कराए गए विकास कार्यों और कानून के राज स्थापित किये जाने की बात जन- जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रभारी(चुनार) एडवोकेट माता प्रसाद सिंह पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर-प्रदेश सरकार की नीयत पंचायत चुनाव को लेकर साफ नहीं है जल्द ही उत्तर-प्रदेश की विधान सभा का आम चुनाव कराने के पक्ष में होती नजर आ रही है। इसलिए आप के पास समय कम है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी जनता के बीच में जाकर पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम करें जिससे 398-चुनार विधान सभा के साथ साथ पुरे उत्तर-प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर पांचवीं बार बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। बैठक का संचालन श्रवण कुमार(प्रभारी) ने किया।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती, दिनेश कुमार भारती, एड. रमेश कुमार पाण्डेय, नितिन पटेल, इकलाख शेख, इस्तियाक अंसारी, बनारसी विश्वकर्मा, रामफल प्रधान, अपर्णा भव पाठक, डा0 महेन्द्र भारती, राज कुमार राजभर, शानदार, मुकेश भारती, प्रदूम कुमार निषाद, राजेश बौद्ध, नंदलाल भारती, श्रीकांत बौद्ध, राजकुमार भारती, सुनील कुमार, शशिकांत, राजपति ठाकरे, होरीलाल प्रधान, नंदलाल, कृष्ण कुमार, विक्की, संतराम, सियाराम, कैलाश नाथ, सुरेश कुमार, संजय कुमार, राममूरत, राजेश कुमार भारती, विजय कुमार आदि लगभग सभी सेक्टर के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles