Thursday, June 4, 2026

भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

नरायनपुर, मिर्जापुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के द्वारा 24 मई रविवार की शाम 7:00 बजे स्वामी विवेकानंद पार्क शेरपुर में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के नव निर्वाचित दायित्व धारियों ने सत्र 2026 – 27 के लिए दायित्व ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दायित्व ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 चंद्रकांत त्रिपाठी पूर्व रजिस्ट्रार केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा, भारत सरकार ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर तथा पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा गणेश वंदना गा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। पूर्व के दायित्व धारियों अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह(डेंटल सर्जन), सचिव डॉ0 ओम प्रकाश यादव, गतिविध संयोजक अनुपमा सेठ को मंचशीन कर उनके अच्छे कार्यों के लिए माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात रामआसारे सिंह पूर्व प्रधानाचार्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शेरपुर ने भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए शाखा द्वारा क्षेत्र में अबतक किए गए अनगिनत उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार बतलाया। नरायनपुर शाखा के दायित्व धारियों द्वारा किए गए दायित्वों के निर्वहन हेतु भूरी – भूरी प्रशंसा भी किए तथा नए दायित्व धारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सब भी अपनी दायित्वों का निर्वहन पहले के दायित्व धारियों से बेहतर करेंगे, ऐसी मुझे आशा है।

दायित्व ग्रहण के क्रम में सर्वप्रथम शाखा के नए सदस्यों को प्रांत गतिविधि संयोजक गिरीश गुप्ता द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद लगातार दूसरीबर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित की गई डॉ0 पूनम सिंह, सचिव पद हेतु शिव जायसवाल, लगातार तीसरीबार कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किए गए अशोक केशरी को गिरीश गुप्ता ने शपथ ग्रहण कराया एवं उन सभी लोगों को बधाई देते हुए भविष्य में अच्छे कार्यों को करने के लिए शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात गतिविधि संयोजक संस्कार पद हेतु डॉ0 सी बी तिवारी, गतिविधि संयोजक सेवा पद हेतु डॉ0 अजीत सिंह, गतिविधि संयोजक संपर्क पद हेतु संतोष चौरसिया, गतिविधि संयोजक पर्यावरण पद हेतु ऐडवोकेट मुन्नू प्रसाद गुप्ता और गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता पद हेतु नंदिनी जायसवाल को अध्यक्ष पूनम सिंह ने शपथ ग्रहण कराया एवं उन्हें बधाई दी।

इसी क्रम में अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह की सुपुत्री ऋषिका सिंह ने गणेश वंदना पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तथा सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके लिए मुख्य अतिथि महोदय ने उन्हें पुरस्कृत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 चंद्रकांत त्रिपाठी ने सभी नए दायित्व धारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं इसी धरती की मिट्टी में जन्म लिया, पला, बढ़ा और यही मां गंगा की गोंद में स्नान किया, उन दिनों को कभी भुला नहीं जा सकता। आज आज आप लोगों ने इस समारोह में बुलाकर जो सम्मान दिया मैं अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आप सभी लोग जिस तरह से व्यस्ततम समय में भी मौका निकलकर जो समाज सेवा करते हैं, समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, जिस तरह से अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं उसका वर्णन कर पाना मुश्किल है। आज के मतलब परस्त दुनिया में जिस तरह से आप और आपका परिषद निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है कबीले तारीफ है। इसके लिए आप सभी को बहुत – बहुत बधाई एवं साधुवाद। मैं सदैव आपके साथ हूँ और आपके संघर्षों का साथी बनाना चाहता हूँ । मैं आप का सदैव सहयोग करता रहूंगा।

कार्यक्रम के अंत में समारोह की अध्यक्षता कर रही डॉ0 पूनम सिंह ने सभी नए दायित्व धारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह उपस्थित होने के लिए मुख्य अतिथि का तहेदिल से आभार प्रकट किया। समारोह में भाग लेने वाले सभी अतिथियों का भी आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी हमारे अग्रज हैं और हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं। आप लोगों से मुझे जो हौशला मिलता है उसी के बल पर हम कार्य करते हैं। आप सभी का इसी तरह से हम पर आशीर्वाद बना रहे ताकि भविष्य में और भी अच्छे कामों को कर सके। आप सभी इस दायित्व ग्रहण समारोह में भाग लेकर अपना कीमती समय दिया इसके लिए आप सभी का फिर से आभार प्रकट करते हैं, बहुत – बहुत धन्यवाद।

कार्यक्रम का मनमोहक एवं सफल संचालन डॉ0 सी बी तिवारी ने किया

  • दायित्व ग्रहण समारोह में पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार सिंह, संरक्षक शमशेर बहादुर सिंह, डॉ0 ओ पी सिंह, डॉ0 प्रमोद उपाध्याय, डॉ0 आर सी केशरी, डॉ0 शिवबली सिंह, विकास रत्न पंकज पटेल, बाबू तेज नारायण सिंह, आचार्य भोलानाथ, अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, राकेश सिंह , दामोदर शर्मा, डॉ0 के एन सिंह, सी ए अरुण सिंह, सी ए अभिषेक सिंह, डॉ0 नीति सिंह, डॉ0 रितिका सिंह, उपासना तिवारी, बेबी सिंह, ममता केवट, प्रेमशीला, विनीता पटेल, सुमन सिंह, अर्चना सिंह, गरिमा सिंह, अनिल सेठ, सुमित जायसवाल, डॉ0 राजकुमार सिंह, आराधना सिंह, रामेश्वर यादव, प्रभु नारायण सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles