Thursday, June 4, 2026

बैजनाथ प्रजापति को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरजापुर एवं मंडल प्रभारी जमालपुर बनाए जाने पर लोगों ने दिया बधाई

अदलहाट, मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत मंडल स्तर से लेकर बुथ स्तर तक के पदाधिकारियों का समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है और अच्छा काम करने वाले को अच्छी जगह भी मिलती है साथ हीं साथ पार्टी अपने कार्य को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान करती रहती है और पदाधिकारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अनुमति देता है और आशा भी करती है कि यह पदाधिकारी पूरे जिम्मेदारी और विश्वास के साथ किसी भी प्रकार आर्थिक सामाजिक व्यवहारिक प्राकृतिक समस्याओं का समाधान करते हुए पूरे निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी खासियत है कि पार्टी में जुड़े नए सदस्य हों, एक साल के सदस्य हो या कई वर्षों पुराने सदस्य हो सभी को एक साथ लेकर के चलता है और सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए एक साथ कार्य करता है और करवाता है।


इसी क्रम में आपको बता दे कि पूर्व में बैजनाथ प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के सामान्य सदस्य बनकर घर-घर जाकर संपर्क करते नजर आए बुथ स्तर से लेकर भाजपा अदलहाट मंडल अध्यक्ष की सफर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बड़े हैं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जिसको देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संगठन द्वारा उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष तथा जमालपुर मंडल के प्रभारी बनाया गया। जिस पर बैजनाथ प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी और संगठन के उच्च अधिकारियों समेत बूथ स्तर तक के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा है।
वहीं पर बैजनाथ प्रजापति का कहना है कि प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के बारे में केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार बखूबी रूप से निभाया है और आगे चलकर इस समाज का उत्थान भाजपा द्वारा ही होगा।
आज दिनांक 23 मई 2026 को ग्राम पंचायत भूईली खास में बैजनाथ प्रजापति के आवास पर प्रजापति समाज के कुछ सम्मानित व्यक्ति गण पहुंच कर सुंदर पुष्पहारों से सम्मानित किया और उन्हें गले लगाते हुए समाज के नाम और विकास के लिए इसी प्रकार पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा।
इस मौके पर भगवान दास प्रजापति, महेश कुमार प्रजापति, ग्राम प्रधान रामदुलार प्रजापति, समाज सेविका सुमन प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, धनंजय प्रजापति, विजय प्रजापति, जयप्रकाश प्रजापति, संजय प्रजापति, चंचल प्रजापति, एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles