Wednesday, July 15, 2026

पुरैनी गुड़ फैक्ट्री में लाख रुपए से अधिक की चोरी, फैक्ट्री मालिक सदमे में

नरायनपुर, मिर्जापुर। नरायनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचितपुर, मौजा पुरैनी में स्थित गुड फैक्ट्री से चोरों ने की लाख रूपये से अधिक की चोरी।

पुरैनी मौजा में रहने वाले लव कुमार सिंह पुत्र माधो सिंह की गुड़ की फैक्ट्री उनके घर से कुछ दूरी पर खेत में है। मंगलवार की रात चोरों ने फैक्ट्री में रखे अलमारी के लॉक को तोड़कर लॉकर से रुपए और गुड़ की बोरी उठा ले गए, जिससे फैक्ट्री मालिक लव कुमार सिंह को लाख रूपये से अधिक का नुकसान पहुंचा है।

*पूछने पर कि आपको कब पता चला फैक्ट्री में चोरी हुआ है:* लव कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के लगभग सात बजे जब मैं फैक्ट्री आया तो देखा कि फैक्ट्री के बाएं तरफ के दोनों सी सी कैमरा टूटे हुए हैं तो मैं सन्न रह गया। गेट खोलकर जब अंदर गया तो देखा कि अलमारी के दरवाजा खुला हुआ है और लॉकर से ₹80000 की नगद धन राशि गायब है, जो मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रखा गया था। जहां पर गुड़ की बोरी रखा था उसमें 10 गुड़ भरी बोरी भी गायब है। लव सिंह बताते हैं कि एक बोरी में 60 से 65 किलो ग्राम गुड की बट्टी भरा जाता है, इस तरह से देखा जाय तो लगभग ₹50000 के गुड़ का चोरी हुआ है। मैने चोरी होने की सूचना पुलिस चौकी को दे दिया है। पुलिस कभी भी मौके पर आ सकती है।

*चोर फैक्ट्री के अंदर कैसे आए:* लव कुमार सिंह बताते हैं कि मैने मजदूरों पर गर्मी का प्रभाव न पड़े इसलिए हवादार फैक्ट्री बनवाया है। पहले चोरों ने कैमरे तोड़े और फिर चारदीवारी को डाककर फैक्ट्री के अंदर घुसे और चोरी किए।

*चोरी कितने बजे हुआ:* जब भी चोरी हुआ है, दस बजे के बाद हुआ है। क्योंकि हम लोग दस बजे के बाद फैक्ट्री बंद कर घर गए और सुबह जब आया तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ है। मजदूरों को वेतन देने के लिए रखे गए रुपए और गुड़ बोरियां भी गायब है। फैक्ट्री में कुल पंद्रह लोग काम करते हैं।मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अब इन लोगों को वेतन कैसे दूंगा। चोरी की घटना से फैक्ट्री मालिक काफी आहत और सदमे में हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles