- नरायनपुर, मिर्जापुर। ग्राम सभा छोटा मिर्जापुर में रस्ते में बह रहे नली के गंदा पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे आक्रोशित ग्रामीणों 9 जून, मंगलवार को शिकायत कर गंदा जलनिकासी की समस्या का समाधान हेतु उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा ज्ञापन।
मंगलवार को ग्राम सभा छोटा मिर्जापुर के दर्जनभर ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजवादी नेता नेता राजेश निषाद के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को अनुपस्थिति में चुनार तहसीलदार इवेन्द्र सिंह के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा नली के गंदा जल निकासी की समस्या के बारे बताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा गली और नालियां बनाई गई हैं, लेकिन कुछ गलियों में नालियों का गंदा पानी गली में ही फैल जाता है। एन एच 7 से लिंक मार्ग है जो ग्राम सभा के अंदर से जा रही बाईपास मार्ग को जोड़ता है। जो हाइवे पर स्थित लल्लू सोनकर के मकान से लेकर पुरानी मस्जिद के पास कैलाश प्रजापति के घर तक (लगभग दो सौ मीटर) ही इंटरलॉकिंग समाप्त हो गया है। आगे रास्ता न मिल पाने के कारण बस्ती शिवर पाइप लाइन से नहीं जुड़ पाया है, जिससे जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जल निकासी न होने से बस्ती का गंदा पानी उनके घरों के दरवाजों पर जमा हो रहा है। जल निकासी पूरी तरह से बाधित होने के कारण दुर्गंध आने लगा है जिससे बस्ती के लोगों का जीना दूभर हो गया है।जल जमाव से मलेरिया, डेंगू जैसा जानलेवा बीमारियों के फैलने और ग्रसित होने, दुर्गंध आने और जहरीले कीड़े-मकोड़ों के खतरे की आशंका बनी हुई है। स्कूल के दिनों में विद्यार्थियों को समय से पहुंचने के लिए लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है।

जुलाई माह में विद्यालय भी खुल जाएगा और वर्षा भी होने लगेगा तब स्थिति और भी भयावह हो जाएगा। बुजुर्ग और बच्चों का आना जाना दूभर हो जाएगा। लोग पानी में फिसलकर गिर सकते हैं और गंभीर रूप से घायल या बीमार हो सकते हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में परभू भारती, ओमप्रकाश भारती, प्रेम भारती, मनोहर राजभर, लालमनि, रियाज आदि लोग रहे। इस संबंध में अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बस्ती के लोगों की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
