Wednesday, July 15, 2026

भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर की मासिक पंचायत संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रीय चिंतन शिविर के आयोजन पर की गई चर्चा

इमिलिया चट्टी, मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की 20 जून दिन शनिवार को अतरौली खुर्द कोठी पर मासिक पंचायत आहूत की गई। पंचायत में किसानों का लगातार हो रहे उत्पीड़न और दुर्व्यवहार पर चिंता जाहिर किया गया तथा किसानों द्वारा कृषि कार्य में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं व्यवधानों के हल निकालने पर विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा किया।

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने यूनियन के प्रदुर्भाव से लेकर अबतक के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में एक संयोजक नियुक्त किया जाय, संयोजक ग्रामीण इकाई का गठन करेंगे।
यूनियन के प्रदेश प्रमुख सचिव बजरंगी कुशवाहा ने बताया कि
हमारे संगठन के ही फर्रुखाबाद जिला के जिलाध्यक्ष कायम अली के साथ उप जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर भाकियू लोकशक्ति काफी आहत और व्यथित है। अब दुबारा संगठन के किसी भी पदाधिकारी या किसी कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार न हो इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 25 जून को प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपने का आव्हान किया है।

पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति मीरजापुर जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय के अगुवाई में 25 जून को उपजिलाधिकारी चुनार को ज्ञापन सौंप मुख्य मंत्री को अवगत कराया जाएगा।

जुलाई माह में प्रदूषण मुक्त प्रदेश बनाने हेतु अहरौरा से मिर्जापुर तक एक कारवां निकालने पर भी विचार किया गया।

बजरंगी कुशवाहा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरह सोना चांदी का भाव बढ़ रहा है, उसी अनुपात में अनाज का भी मूल्य बढ़ाया जाय तथा कृषि को भी उद्योग का दर्ज़ा दिया जाय।

राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी के आसपास सितंबर माह में रामनगर पीएसी दुर्गामंदिर के पास किए जाने पर विचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने किया।

पंचायत में राष्ट्रीय संगठन सचिव स्वामी सुशीलानंद जी महाराज, प्रदेश संगठन मंत्री जटाशंकर तिवारी, जिला महासचिव डॉ0 राम प्यारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला सचिव राजकुमार, वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र जी, जिला सचिव प्यारे लाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजाराम सिंह, कोषाध्यक्ष मनदीप सिंह, मण्डल महा सचिव करुणा शंकर, तहसील अध्यक्ष चुनार शिव शंकर सिंह, सरदार अजीत सिंह, सुरेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रवि शंकर सिंह, तपेश सिंह, मुन्ना पाल, श्याम लाल, संदीप सिंह, श्रवण कुमार सिंह आदि लोग ने भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles