Wednesday, July 15, 2026

भारत विकास परिषद नरायनपुर और नीमा नरायनपुर का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त योगाभ्यास

नरायनपुर/मिर्जापुर। बारहवें अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर एवं नीमा नरायनपुर के संयुक्त रूप से शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में योग दिवस का आयोजन किया जिसमें भारत विकास परिषद व नीमा के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा क्षेत्र के अन्य कई लोगों ने भी भाग लिया।


अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विद मनोज जायसवाल ने आयोजन में उपस्थित लोगों को योगासन के बारे में तथा उससे होने वाले फायदे को विस्तार से चर्चा किया। मनोज जायसवाल योगा जैसे – जैसे करके बताते सभी लोगों उनका उसी तरह से अनुसरण करते हुए योग कर रहे थे और सीख रहे थे।
बातचीत में योग विद मनोज जायसवाल ने बताया कि योगासन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारी एक प्राचीन पद्धति है। इसी को अपना कर हमारे देश के ऋषि – मुनि सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहते थे।
हमें स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता होती है।योगासन करने से शुद्ध वायु का प्रवाह बढ़ जाता है जो शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त रूप से मिलने लगता है जिससे हम स्वस्थ रहते हैं और लंबी जीवन जीते हैं। क्योंकि योगासन करने से व्यक्ति निरोगी रहता है, नियमित रूप से योगासन करने से हमे कोई बीमारी नहीं होती। योगासन केवल शरीर को ही नहीं मन को भी स्वास्थ्य रखता है और शुकून देता है। क्योंकि योगासन करने से 30% शुद्ध वायु मस्तिष्क को भी मिलता है। इससे हमारी दिनचर्या भी सही बनी रहती है। हर व्यक्ति को चाहिए कि प्रति दिन अपना 45 मिनट सुबह के समय योगासन पर खर्च करें।


इस आयोजन में भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर की अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह(डेंटल सर्जन ), डॉ0 सीबी तिवारी, अभिषेक पैथोलॉजी के डायरेक्टर डॉ0 अजीत सिंह, डॉ0 प्रमोद उपाध्याय, डॉ0 आर सी केशरी, डॉ0 शिव बली सिंह, डॉ0 विवेकानंद सिंह, अशोक केशरी, शिव जायसवाल, बाबू तेज नारायण सिंह, ओम प्रकाश यादव, संतोष चौरसिया, दामोदर शर्मा, राकेश सिंह, रामेश्वर यादव, डॉ0 ओ पी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने भाग लेकर योगासन किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles