Wednesday, July 15, 2026

जे एस यू ने निकाली सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा, भरा हुंकार

नरायनपुर, मिर्जापुर। डॉ0 आर एस पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष जनहित संकल्प पार्टी के दिशा निर्देशन में सरदार पटेल एकता रथ ‘न्याय यात्रा’ 12 जून से लगातार प्रदेश व्यापी रूप से निकाला जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से देश व प्रदेश में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, महिलाओं की भागीदारी, रोजगार की व्यस्था, बढ़ते अपराध व अन्याय एवं अत्याचार पर पूर्ण विराम लगाने हेतु विभिन्न जनपदों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 24 जून, दिन बुद्धवार को चुनार विधान सभा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल मुन्ना मैनेजर के नेतृत्व में पटेल तिराहा नरायनपुर स्थित पटेल प्रतिमा से सुबह के 9:00 बजे हजारों युवाओं, महिलाओं, चार चक्का, मोटर साइकिल, ऑटो रिक्शा के साथ विशाल न्याय यात्रा निकला गया। इस यात्रा में सरदार सेना के संस्थापक व जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 आर एस पटेल ने स्वयं भाग लेकर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया।

न्याय यात्रा का शुभारंभ उन्होंने सरदार पटेल एकता रथ पर लगे लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर तथा तिराहे पर लगे पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन साथ किया। मुन्ना मैनेजर एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। तत्पश्चात डॉ0 आर एस पटेल ने सरदार पटेल एकता रथ ‘न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्याय यात्रा शेरपुर, परसोधा, कैलहट, एवं जमुई होते हुए राजरतन लॉन चुनार पहुंचा। जहां एक गोष्ठी आयोजित कर डॉ0 आर एस पटेल ने न्याय यात्रा में शामिल समस्त क्रांतिकारी साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को डॉ0 पटेल ने अपने क्रांतिकारी उद्बोधन से संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में व्याप्त अराजकता, अन्याय, अत्याचार पर तत्काल लगाम लगाया जाय व महिलाओं का प्रतिनिधित्व विधान सभा एवं संसद सभा में आबादी के आधार 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किया जाय। पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जाय। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी जाती जनगणना के वादे के मुताबिक अविलंब जाती जनगणना कराकर सभी वर्गों को वर्गीकरण के आधार पर आरक्षण की व्यस्था सुनिश्चित करें तथा एक देश एक शिक्षा के फॉर्मूले के तहत समान शिक्षा, मुफ्त शिक्षा का न्याय लागू करें। डॉ0 पटेल ने कहा देश व प्रदेश के विभिन्न संस्थाओं में शिक्षारत छात्र – छात्राओं के लिए समान कानून, यू जी सी इक्विटी रेगुलेशन 2026 तत्काल लागू किया जाय जिससे विभिन्न संस्थाओं में पिछड़े व दलित विद्यार्थियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को तत्काल रोक जा सके।

अन्यथा की स्थिति में डॉ0 पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर हमारी मागों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर तत्काल न्याय की दिशा में कदम नहीं उठाती है तो गाँव – गाँव जन क्रांति के माध्यम से एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे। आगे बढ़ते हुए कहा कि नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए भविष्य में परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए तत्काल पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आगे कहा कि अब समय आ गया है जब जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई को गाँव – गाँव पहुंचाया जाय।

कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि न्याय यात्रा को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। हमारा उद्देश्य ” आधी आबादी को चाहिए पूरा अधिकार, हर घर नौकरी, हर हाथों को रोजगार ”

गोष्ठी समाप्ति के उपरांत हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित पांच सूत्री मांग हेतु ज्ञापन उपजिलाधिकारी चुनार को सौंपा।

इस बीच आम लोगों में यह चर्चा रहा कि जनहित संकल्प पार्टी की इस न्याय यात्रा के समर्थन में उमड़ते विशाल जन शैलाब को देखकर अन्य राजनीतिक पार्टियों की नींद हराम होने लगी है।

न्याय यात्रा के दौरान लगातार आर एस पटेल जिंदाबाद, मुन्ना मैनेजर जिंदाबाद, जनहित संकल्प पार्टी जिंदाबाद, सरदार सेना जिंदा बाद का नारा लगाता रहा।

 

न्याय यात्रा में जनहित संकल्प पार्टी व सामाजिक संगठन सरदार सेना के हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles