Thursday, April 23, 2026

पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर नरायनपुर में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

नरायनपुर, मिर्जापुर। पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर, नरायनपुर में सत्र 2026 – 27 के लिए शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों हेतु स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुभाष प्रसाद सिंह ने विद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत उन्हें तिलक लगाकर, उनपर पुष्प की वर्षा किया तथा आरती कर स्वागत किया।

विद्यालय के पुराने बच्चों ने नव प्रवेशी बच्चों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और उन्हें कक्षा में प्रवेश कराया। विद्यालय का माहौल काफी खुशगवार लगा रहा था। विद्यार्थियों एवं छात्र – छात्राओं के बीच काफी हर्ष का माहौल रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles