Tuesday, April 21, 2026

बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का काम करें — डॉ0 विजय प्रताप पूर्व एम एल सी

नरायनपुर, मीरजापुर। नरायनपुर पम्प कैनाल स्थित डॉ0 भीम राव अंबेडकर पब्लिक स्कूल में 6 अप्रैल, दिन सोमवार को बहुजन समाज पार्टी का विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन विधान सभा यूनिट चुनार के तत्वाधान में किया गया।

बैठक का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के चित्र पर मुख्य अतिथि डॉ0 विजय प्रताप पूर्व एम एल सी व मुख्य मंडल प्रभारी विंध्याचल मंडल, शिवबोध राम पूर्व एम एल सी व मुख्य मंडल प्रभारी विंध्याचल मंडल ने पुष्प अर्पित कर किए।

दूसरे मुख्य अतिथि शिवबोध राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार आपको पांच किलो अनाज देकर भीखमंगा बनाए रखेंगे। नौकरी नहीं देंगे, सम्मान नहीं देंगे। जबकि हमने कहा जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है और हमारी सरकार ने लाखों लोगों को जमीन बांटने का काम किया। बहन मायावती की सरकार ने जिन कॉलेजों में दलित व पिछड़े समाज के लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी और छात्रों को एडमिशन नहीं मिलता था उन कॉलेजों में नौकरी और एडमिशन दिलाने का काम किया। मान्यवर कांशीराम ने जीवन पर्यंत समानता और एकजुटता की लड़ाई लड़ते रहे। आप सब फिर से एकजुट होवे और संगठन को मजबूत करेंदलित व पिछड़े समाज को सम्मान दिलाने का काम करें। बहन जी के बातों और विचारों को मैं आप तक पहुंचाने का काम कर रहा हूँ। आप सभी को किसी भी कीमत पर बसपा की सरकार फिर एकबार बनाने के लिए कटिबद्ध हो जाएं।

मुख्य अतिथि विजय प्रताप बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने 9 अक्टूबर को लखनऊ को नीला कर आयोजन को सफलता के उच्च मुकाम पर पहुंचाया और विपक्षियों के होश उड़ने का काम किया, उसी तरह से आप सभी लोग फिर से बूथवार, सेक्टरवार, विधानसभावार, तथा जिलावार बैठकें कर लोगों को जगाने का काम करें और 14 अप्रैल को लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में जुटकर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर साहब जी की जयंती समारोह के आयोजन को सफल बनाए और लखनऊ को नीला करने का काम करें। विपक्षियों को जवाब देने का काम करें और एक बार फिर से उनका होश उड़ा दें। उन्हें सोचने पर मजबूर कर दें। जबरदस्त रणनीति तैयार करके संगठन को मजबूत करें बहन जी के कंधों को मजबूत करें और पांचवीं बार उन्हें मुख्य मंत्री बनाने का काम करें। आज बीजेपी के सरकार में आधे लोग हमारे बैठे हैं, लेकिन किसी को कोई सम्मान नहीं मिल रहा। उनकी औकात इतना भी नहीं है कि वे एक होमगार्ड तक का तबादला कर सकें। आज पूरा उत्तर प्रदेश बहन जी के तरफ देख रहा है। बस जरूरत है आप सबको एकजुट होने की। आप एकजुट हों, कमर कस लें मजबूती से लग जाएं बहन जी के मिशन को कामयाब बनाएं।

बैठक की अध्यक्षता अलगूराम भारती जिलाध्यक्ष मीरजापुर और संचालन श्रवण कुमार सिंह विधान सभा प्रभारी चुनार ने किया

बैठक में उपस्थित लोगों ने वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। बाबा साहब अंबेडकर जिंदाबाद – जिंदाबाद, मान्यवर कांशीराम जिंदाबाद – जिंदाबाद का नारा लगातार लगते रहे।

बैठक में जिला महासचिव मीरजापुर रामप्रकाश पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं विधान सभा प्रभारी चुनार माता प्रसाद पटेल, पूर्व मंडल संयोजक वामसेफ शिव कुमार मास्टर, सेवा निवृत्त प्रो0 हीरालाल, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश प्रसाद, पूर्व नगर पालिका परिषद प्रत्याशी चुनार, रमाशंकर पटेल, पूर्व नगर पालिका परिषद प्रत्याशी चुनार चंद्रशेखर भारती, पूर्व विधान सभा प्रभारी चुनार अर्जुन बियार, श्रीकांत बौद्ध, विधान सभा अध्यक्ष चुनार प्रमोद कुमार, विधान सभा उपाध्यक्ष चुनार मिठाई लाल बियार, विधान सभा महासचिव चुनार अरविंद कुमार, विधान सभा सचिव चुनार दिनेश भारती, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामलाल बियार, बामसेफ संयोजक रामफल प्रधान, मिशन गीतकार एवं कवि बाबूलाल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ0 महेंद्र भारती उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles