एम्स पब्लिक स्कूल जोगवां में मेधावियों का हुआ सम्मान
नरायनपुर, मिर्जापुर। एम्स पब्लिक स्कूल जोगवां,
नरायनपुर में मां सरस्वती देवी की प्रतिमा स्थापना के मौके पर अपनी – अपनी कक्षाओं में स्थान लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम सुबह के 8:00 बजे मां सरस्वती देवी के प्रतिमा स्थापना के समय योगाचार्य पंडित रामाधार शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। प्रतिमा का अनावरण विद्यालय के प्रबंधक एवं समाज सेवी अमरजीत सिंह ने सरस्वती वंदना की गूंज में किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार वर्मा उप जिलाधिकारी चुनार, विशिष्ट अतिथि राजकुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनहित सेना उत्तर प्रदेश, राजेश अग्रहरि प्रदेश मीडिया प्रभारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा नायब तहसीलदार संजय सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किए।
पुरस्कार वितरण के प्रारंभ में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने एम्स पब्लिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी विकास सिंह को टैक्स असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति पाने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दिया तथा मोमेंटो और उपहार भेंटकर सम्मानित किए। सत्र 2025 – 2026 में कक्षा पांच के छात्र रहे
यश सिंह को नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के प्रवेश परीक्षा में 46 वां रैंक लाने के लिए उपहार प्रदान कर सम्मानित किए। विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने वाले विद्यार्थी अंश सिंह कक्षा 8 को 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान लाने के लिए रेंजर साइकिल प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए। अंशु सिंह कक्षा 7 को 91.7 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान और शिवांगी गुप्ता को 91.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान लाने के लिए सम्मानित किए। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका ऊषा गुप्ता और शिक्षक राहुल सिंह को छात्रों के प्रति उनके समर्पण और जिम्मेदारी निभाने के लिए श्रेष्ठ अध्यापक अवार्ड से सम्मानित किए।

विशिष्ट अतिथिगण ने प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के जो विद्यार्थी अपनी – अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाए थे, उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किए।
मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बच्चे पुरस्कृत नहीं किए गए वे निराश न हों बल्कि वे जो पुरस्कृत हुए हैं उनसे प्रेरणा ले और अपने मन में ठान ले कि अगलीबर मुझे भी स्थान लाना है और पुरस्कृत होना है। सभी बच्चे इतना मेहनत करें कि सबका अंक लगभग समान आए ताकि आप सभी को आपके अध्यापक पुरस्कृत करने पर मजबूर हो जाएं। आप सभी के मन में सकारात्मक जलन होना चाहिए। यानी कि प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, कक्षा या विद्यालय में स्थान लाने के लिए या जीवन के जिस भी मुकाम सकारात्मक सोच के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे तो आप अच्छा कर सकते हैं और कामयाबी पा सकते हैं। तो मुझे यकीन है कि आप लोग आगे से सकारात्मक सोच के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे और स्थान लाएंगे। यदि मैं चुनार में रहा तो अगलीबार फिर आपके बीच जरूर आऊंगा। इसी के साथ आप लोगों को बहुत – बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकगण को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किए।
कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद जकी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा सिंह, प्रीति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, सुनीता चौहान, ऊषा गुप्ता, बिंदु सिंह, राजेश केशरी, राहुल सिंह, रुबीना, शर्मीला विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, प्रद्युम्न गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिए।
मेधावी सम्मान समारोह में अनिल सिंह भूतपूर्व प्रधानाचार्य उत्तराखंड, विजय पटेल, डॉक्टर एसएन सिंह, डॉक्टर मीना देवी, आचार्य विवेकानंद जी, राजदीप सिंह, रामजनम सिंह, आनंद कुमार पटेल, किशन पटेल, कपिलदेव सिंह, रामसिंगार,
हरिमंगल सिंह, रामबाबू सिंह अजय कुमार पटेल आदि लोग शामिल हुए।
