Tuesday, April 21, 2026

किसान का बेटा पी सी एस की परीक्षा में 61वां रैंक लाकर युवाओं का बना प्रेरणा स्रोत

  • नरायनपुर, मिर्जापुर। सोनई ग्राम सभा, नरायनपुर के रहने वाला ओम प्रकाश सिंह के बेटे अंकित सिंह लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पी सी एस(प्रांतीय सिविल सेवा) परीक्षा 2024 में 61वां रैंक लाकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अंकित की कामयाबी की खबर लगते ही उनके घर बधाई देने वालों का ताता लग गया। ओम प्रकाश सिंह के घर और गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में चारों तरफ लोगों में केवल अंकित सिंह की ही चर्चा है। समूचा गांव उनपर गर्व कर रहा है। वे नव युवकों में प्रेरणा के श्रोत बने हुए हैं। अंकित सिंह का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद हुआ है।

अंकित सिंह प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दयावती मोदी एकेडमी टेंगरा मोड रामनगर से ग्रहण किया। स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे पी सी एस की तैयारी हेतु दिल्ली चले गए जहां से वे कामयाबी लेकर 8 अप्रैल को शाम 6:00 बजे घर वापस आए। उनके घर वापसी पर सोनई गांव के ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह और गांव के महिला, पुरुष, नव युवकों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने उनपर फूलों की वर्षा और उन्हें गजरा पहनाकर स्वागत बैंड बजा और डी जे से स्वागत किया। नव युवक डीजे पर डांस कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।

अंकित बचपन से ही पढ़ने में अच्छे थे। वे हमेशा विद्यालय में स्थान लाते थे। अंकित की प्रतिभा को देखते उनके पिता ओम प्रकाश सिंह अपने खेत का कुछ हिस्सा बेचकर पी सी एस की तैयारी कराया। माता वंदना देवी छिवकी इलाहाबाद(प्रयागराज) में संविदा पर लेक्चर हैं। अंकित दो भाइयों में बड़े हैं।

अंकित अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता – पिता और गुरुजनों को देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles