नरायनपुर, मिर्जापुर। कंपोजिट विद्यालय हाजीपट्टी नरायनपुर में 13 अप्रैल, दिन सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पटेल ने नवारंभ उत्सव, विदाई एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया, जिसमें इस मौके पर अपनी – अपनी कक्षाओं में स्थान लाने वाली छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मिश्रा विकासखंड अधिकारी नरायनपुर ने मां सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथिगण का स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पहार एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन में आए अन्य अतिथिगण को भी अध्यापकगण द्वारा पुष्पहार एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रभु नारायण सिंह, विकासखंड नरायनपुर के अध्यक्ष श्री धीरज सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अश्विनी द्विवेदी द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें जिसमें कक्षा एक से आठ तक प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले, कक्षा में सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति वाले तथा विद्यालय में बेस्ट हैंडराइटिंग का अवार्ड बच्चों को दिया गया। राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की नसीब को 3000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया नारायणपुर विकासखंड के एआरपी विवेक मिश्रा, अमित सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, शालिनी गुप्ता द्वारा प्रतिभागी बच्चों को 1000 का नगद पुरस्कार भी दिया गया। इस कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय शिवशंकरी धाम के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र सिंह, कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर के प्रधान अध्यापक घनश्याम सिंह, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर के प्रधानाध्यापक सुभाष प्रसाद सिंह, नोडल शिक्षक संकुल श्री सत्यदेव सिंह, प्राथमिक विद्यालय रायपुरिया के प्रधानाध्यापक चंपा देवी, प्राथमिक विद्यालय भभुआर की मौर्या मैडम, कंपोजिट स्कूल कोलाउंद की मुन्नी देवी, प्राथमिक विद्यालय रूपौधा के अमित सिंह, प्राथमिक विद्यालय रामरायपुर के राजकुमार गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए। मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को आपकी इस सफलता के लिए बहुत – बहुत बधाई एवं मुबारकबाद तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी भारत के भविष्य हैं। खूब मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़े। अपने माता, पिता व गुरुजनों का नाम रौशन करें, ताकि आप पर उनको गर्व हो। साथ ही नव प्रवेशी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया और कहा कि आप सभी नव प्रवेशी बच्चों से उम्मीद करता हूँ कि आगे आप भी अपने शिक्षण कार्य में अच्छा करेंगे और अपने विद्यालय का मान बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापिकगण ने बच्चों के लिए स्व रचित मनमोहक विदाई गीत गए, जो विद्यार्थियों एवं अतिथियों के हृदय को द्रवित कर दिया।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी पूरे समय उपस्थित रहे और तालिया बजाकर बच्चों को उत्साहित करते रहे। विद्यालय के सहायक अध्यापक रेणुका सिंह, अनन्या सिंह, आशीष सिंह, शरद पांडेय, मीरा जायसवाल, चंद्रकला सिंह, सुनीता देवी, संगीता कुमारी, शिक्षामित्र अखिलेश सर एवं आशा देवी, अनुदेशक अंजू देवी एवं ज्योति भी उपस्थित रहीं
