नरायनपुर, मिर्जापुर। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 मई दिन गुरुवार को भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के सौजन्य से पटेल त्रिमुहानी नरायनपुर में शिव जायसवाल के मकान के पास नरायनपुर शाखा की लगातार दूसरीबर निर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह की अगुवाई में निःशुल्क प्याऊ की व्यस्था की गई।
निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के वरिष्ठ सदस्य बाबू तेज नारायण सिंह ने फीता काटकर किए ।

प्याऊ जल उद्घाटन के मौके पर बातचीत में डॉ0 पूनम सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के तरफ से प्रत्येक वर्ष प्यासे राहगीरों एवं अन्य लोगों के लिए प्याऊ जल की व्यस्था की जाती रही है। इस बार जिस तरह कड़ी धूप ने अपनी तपिश से कहर बरपा रहा है, मई माह में ही गर्मी असहनीय हो गई है। इस असहनी तपिश और उमस भरी गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्याऊ की व्यस्था जल्दी ही करने का काम किया गया है ताकि पानी न मिलने से कोई भी दम न तोड़ पाए। सभी प्यासे लोग शीतल जल का पान कर अपनी प्यास बुझाए हमारा यही प्रयास है। प्याऊ तब तक उपलब्ध कराया जाएगा जब तक कि गर्मी खुद अपना तोड़ न दे। मानव सेवा ईश्वर सेवा है। हमारा अन्य लोगों से भी निवेदन है कि इसी तरह से जगह – जगह प्याऊ की व्यस्था करें ताकि कोई भी व्यक्ति व्यक्ति प्यास के कारण जान गवाने से बच जाए।

इस मौके पर नरायनपुर शाखा के संरक्षक शमशेर बहादुर सिंह, सचिव शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी, महिला सहभागिता नंदनी जयसवाल, डॉ0 ओ पी सिंह, अभिषेक पैथोलॉजी के डॉ0 अजीत सिंह, डॉ0 प्रमोद उपाध्याय, डॉ0 सी बी तिवारी, आचार्य भोलानाथ, पत्रकार श्री प्रकाश गुप्ता, रामेश्वर यादव, संतोष चौरसिया, बाबू तेज नारायण सिंह, मनोज जायसवाल, तुलसी दास गुप्ता, अनुपमा सेठ, अनिल सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।
