मिर्जापुर। जिला भाजपा मंत्री हरिशंकर सिंह पटेल के प्रस्ताव पत्र के माध्यम से संचालित हुई वाराणसी से मिर्जापुर रोडवेज बस।
मिर्जापुर। प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी के साथ हुई जिला कोर कमेटी की बैठक दिनांक 27/01/26 में मिर्जापुर जिला भाजपा मंत्री हरिशंकर सिंह पटेल द्वारा उठाए गए मिर्ज़ापुर-वाराणसी वाया चुनार रोड पर रोडवेज़ बस की कोई सुविधा न होने की बात के मद्देनज़र मीरजापुर रोडवेज़ की बस नंबर UP- LN- 5638 (ड्राइवर श्री प्रमोद कुमार तिवारी मो०नं०- 8853756317) प्रारंभ हो गई है जो निम्नानुसार संचालित हो रही है।
प्रातः 7:00 बजे वाराणसी कैंट डिपो से चलकर 7:45 टेगरा मोड़ 8:00 नरायनपुर बाजार त्रिमोहानी 8:15 कैलहट बाजार 8:30 जमुई बाजार 8:40 चुनार स्टेशन दुर्गा मोड़ 8:50 डगमगपुर 9:00 पड़री बाजार 9:30 बजे मीरजापुर डिपो पहुंचेगी।
सायं काल 4:00 बजे मीरजापुर डिपो से चलकर सायं 4:30 बजे पड़री 4:40 डगमगपुर 4:50 चुनार स्टेशन दुर्गा जी मोड़ 5:00 जमुई बाजार 5:15 कैलहट बाजार 5:30 नरायनपुर बाजार 5:45 टेगरा मोड़ 6:30 वाराणसी कैंट डिपो पहुंचेगी।
मीरजापुर एवं वाराणसी की यात्रा करने वाले यात्रियों से आग्रह है कि इस बस का लाभ लेवे।
