Wednesday, July 15, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर ने किया वृक्षारोपण

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर ने किया वृक्षारोपण

नरायनपुर, मिर्जापुर। पिछले वर्षों की भांति 5 जून शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के द्वारा वृक्षारोपण जैसा पुनीत कार्य किया गया।

भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर की लगातार दूसरीबार निर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह(डेंटल सर्जन) की अगुवाई में भारत विकास परिषद के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों सचिव शिव जायसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी, गतिविधि संयोजक संस्कार डॉ0 सी बी तिवारी, गतिविधि संयोजक पर्यावरण एडवोकेट मुन्नू प्रसाद गुप्ता, गतिविधि संयोजक संपर्क संतोष चौरसिया तथा डॉ0 ओ पी सिंह, डॉ0 पंकज पटेल, डॉ0 शिवबली सिंह, राकेश सिंह, रामेश्वर यादव, ओम प्रकाश यादव, दामोदर शर्मा, मनोज जायसवाल, तुलसी दास गुप्ता आदि लोगों ने स्वामी विवेकानंद पार्क शेरपुर में सुबह सात बजे उपस्थित होकर वृक्षारोपण किए।

इस अवसर पर डॉ0 पूनम सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे प्राण दाता हैं। इस कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी में यदि हमें कोई राहत दे रहा है तो वो सिर्फ पेड़ हैं। चाहे हम जितनी भी आधुनिक सुविधाओं को सुलभ कर लें पर पेड़ों को कोई जवाब नहीं। आज विकास के बहाने जिस तरह से पेड़ों को काटा जा रहा है उसी का परिणाम है कि गर्मी और धूप की शिद्दत से परेशान हैं। पेड़ हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं। जो अशुद्ध हवा को ग्रहण कर हमें शुद्ध हवा प्रदान कर सुखमय जीवन दे रहें हैं। जिस तरह से हम अपनी प्राणों की रक्षा करते हैं उसी तरह से पेड़ों की भी रक्षा करनी पड़ेगी वरना जल्दी ही धरती का विनाश होना तय है। हम सबको चाहिए कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

  • आज हम भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के सदस्य एवं पदाधिकारीगण स्वामी विवेकानंद जी पार्क में कई पेड़ लगाने का काम किया है। हम पिछले कई वर्षों से आज के दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं पेड़ लगाने का काम करते हैं। जानवर हो या इंसान या अन्य कोई प्राणी सब के लिए पेड़ अति आवश्यक हैं। पेड़ों के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हमारा सभी से निवेदन है कि वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles